फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun mayor vinod chamoli angry with government on metro project.

मेट्रो प्रोजेक्ट में आइडिया न लेने पर मेयर खफा, किया बड़ा दावा

Wed, 21 Dec 2016 10:01 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 21 Dec 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
dehradun mayor vinod chamoli angry with government on metro project.
विनोद चमोली - फोटो : AmarUjala

सरकार के मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट में महापौर विनोद चमोली का सुझाव न लेने पर वो खफा हैं। उन्होंने दावा किया कि यदि सरकार उनका सुझाव लेती तो और बेहतर प्लान बनाया जा सकता था।

विज्ञापन


कहा कि उन्होंने शहर को मेट्रो सिटी बनाने के लिए सुझाव दिए थे। जिस पर एनसीआर प्लानिंग बोर्ड ने 2010 में दून को काउंटर मैग्नेट सिटी घोषित किया था।

बुधवार को पत्रकारों से वार्ता कर महापौर ने कहा कि दून को मेट्रो सिटी बनाने के लिए उन्होंने समय-समय पर सरकार और मुख्य सचिव को भी सुझाव दिए। कहा कि शहर के विकास के स्टेट कैपिटल रीजन अथॉरिटी बनाई जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दून में मेट्रो से काफी लाभ होगा। इसे लेकर कई साल पहले से काम कर रहा हूं। हो सकता है कि मेरे सुझाव से प्रोजेक्ट और बेहतर हो जाता। लेकिन, सरकार ने सलाह तक के लिए नहीं बुलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी मेयर जता चुके हैं नाराजगी

dehradun mayor vinod chamoli angry with government on metro project.
मेट्रो

इससे पहले भी महापौर ने बीते दिनों आईएसबीटी फ्लाईओवर में न बुलाए जाने पर अपनी नाराजगी जताई थी।

उन्होंने बल्लीवाला फ्लाईओवर के उद्घाटन के मौके पर इस बात को सार्वजनिक मंच से कहा। उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए कहा था कि निगम क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों में महापौर होने के नाते सरकार को बुलाना चाहिए। यह प्रोटोकॉल में भी आता है। लेकिन, इसके बावजूद सरकार की ओर से अनदेखी की जा रही है। जो ठीक नहीं है। 

महापौर की ओर से दिए गए सुझाव
आईएसबीटी फ्लाईओवर को वाई शेप में बनाने का सुझाव दिया। जिसे पहले नहीं माना गया, लेकिन बाद में समस्या आने पर मान लिया गया। अब फ्लाईओवर वाई शेप में मनाया जा रहा है। जबकि पहले ही ऐसा प्लान होता तो लागत में कमी आ सकती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed