फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun marathon run for the environment

सुंदर दून, स्वस्थ्य दून के लिए दौड़े एथलीट

Fri, 08 Nov 2013 09:18 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 08 Nov 2013 09:18 PM IST
विज्ञापन
dehradun marathon run for the environment

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज के एथलीटों ने अपने खेल का जलवा बिखेरते हुए साल की चौथी और अंतिम क्रॉस कंट्री की चैंपियनशिप पर कब्जा कर लिया। स्पोर्ट्स कालेज ने अंडर-14 बालक के टॉप-6  और पुरुष ओपन वर्ग की दौड़ में टॉप-5 स्थानों पर कब्जा जमाया। वहीं बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय रायपुर की छात्राओं ने अंडर-14 और ओपन वर्ग की दौड़ जीती। पुरुष वेटरन वर्ग में उत्तराखंड परिवहन निगम अव्वल आया।

विज्ञापन


क्रॉस कंट्री में चौथी बार चैंपियन बना स्पोर्ट्स कालेज
जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में शुक्रवार सुबह सवा 8 बजे एस्लेहाल से स्पोर्ट्स कालेज के प्रधानाचार्य मनोज कुमार शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ की शुरुआत कराई। सबसे पहले अंडर-14  बालिका वर्ग की दौड़ हुई। करीब 6 किलोमीटर की दौड़ एस्लेहॉल चौक से शुरू होकर दिलाराम चौक से होते हुए वापस एस्लेहॉल चौक पर पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन


अंडर-14 बालक  व बालिका ओपन वर्ग की करीब 8 किलोमीटर दौड़ एस्लेहॉल चौक से आरटीओ होते हुए वापस एस्लेहॉल पर समाप्त हुई। वहीं बालक ओपन वर्ग की करीब 14 किलोमीटर लंबी दौड़ एस्लेहॉल चौक से राजपुर रोड, मसूरी डायवर्जन होते हुए वापस एस्लेहॉल पर आकर खत्म हुई। वेटरन वर्ग की दौड़ एस्लेहॉल से दिलाराम चौक होते हुए वापस एस्लेहॉल पर समाप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकेश राणा प्रथम स्थान पर
इसमें उत्तराखंड परिवहन निगम के मुकेश राणा ने पहला स्थान हासिल किया।  स्पोर्ट्स कालेज के नवीन परिहार ने पुरुष ओपन वर्ग और शुभम चौधरी ने अंडर-14 वर्ग में  पहला स्थान हासिल किया। बालिका अंडर-14 में रायपुर की संध्या और महिला ओपन में रिंकी कुमारी अव्वल रहीं। समापन समारोह में मनोज शर्मा ने टॉप-6  खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।


इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी राजेश ममगाईं,  डिप्टी कमांडेंट यशवंत रावत, पूर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबालर सीबी थापा, कुमार थापा, लोकेश कुमार, रंजीत थापा, गमाल सिंह रावत, रवीन्द्र पाल सिंह मेहता, रवींद्र सिंह आदि उपस्थित थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed