फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Lucknow Vande Bharat Express also stop at Najibabad Speaker ritu Khanduri Gives Green singanl

दून-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस: नजीबाबाद में स्टॉप से पहाड़ को भी सौगात, विस अध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी

Tue, 10 Dec 2024 08:19 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 10 Dec 2024 08:19 PM IST
सार

इसी माह कुछ दिन पूर्व रेल मंत्री से ट्रेन के नजीबाबाद में स्टॉपेज का अनुरोध किया गया था। कोटद्वार इलाके के लोगों को यह ट्रेन पकड़ने हरिद्वार जाना पड़ता था। अब ट्रेन के नजीबाबाद में ठहराव से पहाड़ समेत कोटद्वार वासियों को बड़ी राहत मिलेगी।

विज्ञापन
Dehradun Lucknow Vande Bharat Express also stop at Najibabad Speaker ritu Khanduri Gives Green singanl
लखनऊ-देहरादून वंदे भारत ट्रेन के नजीबाबाद में ठहरने का किया स्वागत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का अब नजीबाबाद में भी स्टॉप होगा। इससे उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल के लोगों को भी फायदा मिलेगा। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंड़ूडी ने आज नजीबाबाद जंक्शन पर ठहराव के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया और ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विज्ञापन


कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि देहरादून और लखनऊ के बीच हमारी जनता काफी यात्रा करती है और लंबे समय से अच्छी ट्रेनों की जरूरत थी। इसी कड़ी में नवंबर माह से वंदे भारत ट्रेन शुरू हुई, लेकिन इसका ठहराव देहरादून के बाद हरिद्वार था। हमारे कोटद्वार इलाके के लोगों को यह ट्रेन पकड़ने हरिद्वार जाना पड़ता था। अब ट्रेन के नजीबाबाद में ठहराव से पहाड़ समेत कोटद्वार वासियों को बड़ी राहत मिलेगी। अब इस ट्रेन से हमारे लोग मात्र 8 घंटे 20 मिनट में देहरादून से लखनऊ के बीच का सफर तय करेंगे। 
विज्ञापन


Uttarakhand Weather News:  बारिश-बर्फबारी के बाद शीत लहर बढ़ाएगी ठिठुरन, प्रदेशभर में आज येलो अलर्ट जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरा देश रेलवे की कनेक्टिविटी से जुड़ा है। आज वंदे भारत एक्सप्रेस के नजीबाबाद ठहराव होने से हम भी उस कड़ी से जुड़ चुके है। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव व गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी का धन्यवाद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed