फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Literature Festival 6 Meditation Starts in Dehradun Today Many Writers and Filmmakers attends

Dehradun Literature Festival: दून में जुटे देशभर से दिग्गज...साहित्य, सिनेमा और समाज पर  मंथन

Fri, 08 Nov 2024 04:35 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 08 Nov 2024 04:35 PM IST
सार

फेस्टिवल में देश भर से विभिन्न क्षेत्रों के लेखक, कवि, पाठक, आलोचक, पत्रकारों को एक मंच पर अपने विचार रखेंगे। फेस्टिवल का मकसद पारंपरिक समझ की सीमाओं को पार करना है।

विज्ञापन
Dehradun Literature Festival 6 Meditation Starts in Dehradun Today Many Writers and Filmmakers attends
देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल (डीडीएलएफ) के छठे संस्करण का आज शुभारंभ हो गया है। तीन दिन तक चलने वाले फेस्टिवल में साहित्य, सिनेमा और समाज पर मंथन किया जाएगा। दून इंटरनेशनल स्कूल, सिटी कैंपस में आयोजित हो रहे फेस्टिवल में देशभर के साहित्यकार जुटे हैं। साथ ही कलाकारों को पाठकों व दर्शकों से रूबरू होने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन


डीडीएलएफ के संस्थापक व निर्माता समरांत विरमानी ने बताया, फेस्टिवल में देश भर से विभिन्न क्षेत्रों के लेखक, कवि, पाठक, आलोचक, पत्रकारों को एक मंच पर अपने विचार रखेंगे। फेस्टिवल का मकसद पारंपरिक समझ की सीमाओं को पार करना है। ताकि, लोगों को साहित्य सिनेमा और समाज के अनूठे संगम का अनुभव करने का मौका मिल सके। वहीं, फेस्टिवल की निदेशक सौम्या कुलश्रेष्ठ ने बताया, इस वर्ष सत्रों में विविधता, समावेशिता और समलैंगिक प्रतिनिधित्व जैसे विषयों पर ध्यान केंद्रित किया गया है।
विज्ञापन


Uttarakhand: 10 नवंबर से होगा युवा महोत्सव, जाने माने खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग, सीएम धामी करेंगे उद्घाटन
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों के लिए विशेष सत्र और बुक लॉन्च से लेकर ओपन माइक कार्यशाला का भी आयोजन किया गया है।। बताया, फेस्टिवल में बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी, फिल्म निर्माता इम्तियाज अली, राजनीतिज्ञ सलमान खुर्शीद, लेखक व पत्रकार अनुपमा चोपड़ा, ओलंपिक पदक विजेता अभिनव बिंद्रा, कवि वसीम बरेलवी व साहित्यकार जेरी पिंटो समेत करीब 100 से अधिक हस्तियां शिरकत कर रही हैं। इस साल शिवानी-आयरन लेडी ऑफ द हिल्स अवार्ड से प्रो. मंजुला राणा को सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed