फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Literature Fest from 1st April

उत्तराखंड : दून लिटरेचर फेस्ट पहली अप्रैल से, शिरकत करेंगी कई नामी हस्तियां

Mon, 28 Mar 2022 01:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 28 Mar 2022 01:27 AM IST
सार

विवेक अग्निहोत्री, इम्तियाज अली, रस्किन बॉन्ड, प्रसून जोशी, सोनू निगम, मालिनी अवस्थी आएंगे। अमर उजाला इस ईवेंट का मीडिया पार्टनर है।

विज्ञापन
Dehradun Literature Fest from 1st April
demo pic - फोटो : istock

विस्तार

दून लिटरेचर फेस्टिवल के चौथे संस्करण का आयोजन एक अप्रैल से हयात रीजेंसी और द दून इंटरनेशनल स्कूल, रिवरसाइड कैंपस में होने जा रहा है। इस साल देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल (डीएलएफ) में कश्मीर फाइल्स फिल्म के निर्माता-निर्देशक विवेक अग्निहोत्री भी आएंगे। साथ ही फिल्म निर्देशक इम्तियाज अली, लेखक रस्किन बॉन्ड, प्रसून जोशी, तुषार कपूर, गायक सोनू निगम, लोकगायिका मालिनी अवस्थी समेत कई नामचीन हस्तियां शामिल होंगी। अमर उजाला इस ईवेंट का मीडिया पार्टनर है।

विज्ञापन


देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल के संस्थापक समरांत विरमानी ने बताया कि जब से देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल की शुरुआत की गई है, हमारा मूल उद्देश्य सभी के बीच, और खासकर युवा पीढ़ी में पढ़ने की आदत पैदा करना है। साथ ही समान विचारधारा वाले लोगों को एक ही छत के नीचे एकत्रित करना है, इसी मंशा को ध्यान में रखते हुए, हम देश के सबसे पसंदीदा देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल को फिर से आयोजित करने के लिए बहुत उत्साहित हैं। 
विज्ञापन


पंजीकरण के लिए देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल की वेबसाइट 
www.dehradunliteraturefestival.com पर पंजीकरण कराकर भाग लिया जा सकता है। विरमानी ने बताया कि पिछले चार साल में इस फेस्टिवल ने जबरदस्त सुर्खियां बटोरी हैं। दुनिया भर के कुछ बेहतरीन पैनलिस्ट ने इसमें हिस्सा लिया है, जिसमें सद्गुरु मां आनंद शीला, लेखक रस्किन बॉन्ड और बरखा दत्त जैसे लोग शामिल हैं। देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल भाग लेने वाले साहित्य प्रेमियों को कई अवसर प्रदान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हस्तियां भी होंगी शामिल 
देहरादून। प्रीति शेनॉय, इम्तियाज अली, ताहिरा कश्यप, पल्लवी जोशी, प्रह्लाद कक्कड़, पीयूष पांडे, जोनाथन गिल हैरिस, इयान कार्डोजो, जसबीर जस्सी, मिली अश्वर्या, माधवी मेनन, सईद नकवी, अक्षत गुप्ता, ऋचा द्विवेदी, वासु एडा, मिनी भारद्वाज, विश्वास परचुरे, दीपम चटर्जी, किरण मनराल, सुभाष गर्ग, नयनिका महतानी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed