फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Kashmiri student angry with Uttarakhand Chief Minister Trivendra Singh Rawat statement

देहरादूनः उत्तराखंड मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बयान से कश्मीरी छात्र नाराज

Sat, 25 Jan 2020 11:24 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 25 Jan 2020 11:24 AM IST
सार

  • जेएंडके स्टूडेंट एसोसिएशन ने छात्रों से की अपील, बयानबाजी से बचें, करियर पर दें ध्यान
  • कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा सुुनिश्चित करने की मांग

विज्ञापन
Dehradun: Kashmiri student angry with Uttarakhand Chief Minister Trivendra Singh Rawat statement
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

विस्तार

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बयान पर कश्मीरी छात्रों ने नाराजगी जताई है। जेएंडके स्टूडेंट एसोसिएशन ने छात्रों से अपील की कि वह इस मुद्दे पर किसी तरह की बयानबाजी न करें। अपने करियर पर ध्यान दें। बृहस्पतिवार को सीएम ने कहा था कि बाहरी उपद्रवी प्रदेश में घुसकर शांति भंग कर रहे हैं। 

विज्ञापन


शुक्रवार को एसोसिएशन के प्रवक्ता नासिर खुहामी ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए मुख्यमंत्री का यह बयान भेदभाव पैदा करने वाला है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में कश्मीरी छात्र उत्तराखंड में पढ़ाई करते हैं। मुख्यमंत्री के बयान से उनमें असुरक्षा और भय का माहौल व्याप्त है। उन्होंने कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा सुुनिश्चित करने की मांग की।
विज्ञापन


एसोसिएशन महासचिव जुनैद ने कहा कि कश्मीरी छात्र इस विवाद में न पड़ें। वह अपनी पढ़ाई और करियर पर ध्यान दें। एसोसिएशन के समन्वयक सोफी रुस्तम ने छात्रों से किसी भी शांति भंग करने वाली गतिविधि से दूर रहने की अपील की। उन्होंने छात्रों से अपील की कि किसी को भी अपना करियर बर्बाद करने का मौका न दें। मुख्यमंत्री का यह बयान किसी भी तरह स्वीकार्य नहीं है। कोई इस पर ध्यान न दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed