फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Kalsi News: Dead body of missing youth recovered from Tons river

Dehradun: टोंस नदी से बरामद हुआ लापता युवक का शव, दोस्तों के साथ मनाने गया था पिकनिक

Fri, 03 Mar 2023 08:05 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कालसी
संवाद न्यूज एजेंसी, कालसी Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 03 Mar 2023 08:05 PM IST
सार

यशपाल सिंह मंगलवार दोपहर अपने चार अन्य साथियों के साथ कोटी रोड छिबरौ क्षेत्र में टोंस नदी के किनारे पिकनिक मनाने गया था। तभी से वह लापता था।

विज्ञापन
Dehradun Kalsi News: Dead body of missing youth recovered from Tons river
युवक का शव बरामद - फोटो : istock

विस्तार

दोस्तों के साथ कोटी रोड छिबरौ क्षेत्र में टोंस नदी किनारे पिकनिक मनाने गए युवक का शव शुक्रवार को घटना स्थल के पास ही नदी से बरामद हो गया। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या का आरोप लगाते हुए शव लेने से इन्कार कर दिया। उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए साथ गए चारों युवकों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा करने की मांग की। पुलिस द्वारा समझाए जाने पर परिजनों ने शव लिया।

विज्ञापन


Rudrapur: शराब के नशे में बेटे ने धारदार हथियार से वार कर पिता को उतारा मौत के घाट, हादसा देख कांपे परिजन
विज्ञापन


बता दें कि यशपाल सिंह (30) निवासी ग्राम ललोऊ तहसील कालसी, हाल निवासी फतेहपुर हरबर्टपुर मंगलवार दोपहर अपने चार अन्य साथियों के साथ कोटी रोड छिबरौ क्षेत्र में टोंस नदी के किनारे पिकनिक मनाने गया था। तभी से वह लापता था। उसकी स्कूटी घटना स्थल के पास लावारिस हालत में मिली थी। युवक की तलाश में कालसी थाना पुलिस तथा एसडीआरएफ ने नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह होते ही फिर से सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सुबह करीब 10 बजे नदी में स्थित भंवर से शव को बरामद किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना कालसी पर शुक्रवार सुबह से ही अतिरिक्त पुलिस बल के साथ पीएसी और अग्निशमन वाहन तैनात रहे। हालांकि, शुक्रवार को मृतक युवक के परिजन और ग्रामीण थाने के बजाय घटनास्थल पर एकत्र रहे।

साथ गए युवकों से पूछताछ जारी
पुलिस क्षेत्राधिकारी विकासनगर संदीप नेगी ने बताया कि मृतक युवक के साथ गए युवकों में से दो से पूछताछ जारी है। इसके अतिरिक्त बदायूं उत्तर प्रदेश गया युवक भी यहां पहुंच गया है। बरेली गया युवक पहुंचने वाला है।

फिलहाल, पुलिस अपने स्तर से हत्या और डूबने समेत सभी एंगल से जांच कर रही है। यदि परिजनों की ओर से तहरीर दी जाती है तो उस दृष्टिकोण से भी जांच कर मामले का शीघ्र खुलासा किया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed