फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Jolly Grant will become an international airport preparations to start flight for 5 countries

Dehradun: जौलीग्रांट बनेगा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, सिंगापुर-दुबई समेत पांच देशों के लिए फ्लाइट शुरू करने की तैयारी

Mon, 29 Jul 2024 11:42 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 29 Jul 2024 11:42 PM IST
सार

राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही औद्योगिक निवेश के लिए नामी निवेशकों को आकर्षित करने के लिए कई देशों के लिए सीधी उड़ान शुरू करने की कवायद चल रही है।

विज्ञापन
Dehradun Jolly Grant will become an international airport preparations to start flight for 5 countries
देहरादून एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड से आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय हवाई उड़ान शुरू होगी। इसके लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने कवायद शुरू कर दी है। सिंगापुर, दुबई, कोलंबो, कुआलालंपुर और बैंकॉक के लिए सीधी हवाई सेवा संचालित होने से पर्यटन के साथ औद्योगिक निवेश को बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन


इसके अलावा देश के छह शहरों के लिए घरेलू उड़ान शुरू करने की तैयारी है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) की पांच अगस्त को एविएशन कंपनियों के साथ बैठक है। उड़ान योजना के तहत उत्तराखंड से देश के कई शहरों के लिए हवाई सेवा संचालित है, लेकिन अभी तक दूसरे देशों के लिए सीधी हवाई सेवा नहीं है।
विज्ञापन


राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही औद्योगिक निवेश के लिए नामी निवेशकों को आकर्षित करने के लिए कई देशों के लिए सीधी उड़ान शुरू करने की कवायद चल रही है। वैश्विक निवेशक सम्मेलन के रोड शो के दौरान सिंगापुर और दुबई के निवेशकों ने सीधी एयर कनेक्टिविटी की मांग रखी थी। इस देखते हुए प्रदेश सरकार का सिंगापुर, दुबई, कोलंबो, बैंकॉक और कुआलालंपुर के लिए हवाई सेवा शुरू करने पर फोकस है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Amar Ujala Samvad: देहरादून में चार अगस्त को जुटेंगी देश की नामचीन हस्तियां, उत्तराखंड के विकास पर होगा मंथन

इसके साथ ही जौलीग्रांट एयरपोर्ट से भोपाल, पटना और चेन्नई, पंतनगर एयरपोर्ट से मुंबई, कोलकाता व बंगलुरू के लिए हवाई सेवा शुरू करने की तैयारी चल रही है।

दिल्ली से पिथौरागढ़ के लिए जल्द हवाई सेवा
दिल्ली से पिथौरागढ़ के लिए सीधी हवाई शुरू की जाएगी। इसके लिए यूकाडा ने एविएशन कंपनी से दोबारा हवाई सेवा संचालन के लिए रेट मांगे हैं।

राज्य से नए रूटों पर हवाई सेवा शुरू करने के लिए ऑपरेटरों के साथ पांच अगस्त को बैठक की जाएगी, जिसमें ऑपरेटरों से उनकी रुचि और हवाई सेवा संचालन के लिए रेट की जानकारी ली जाएगी। इसके बाद यूकाडा की ओर से टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
-सी रविशंकर, सीईओ यूकाडा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed