फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Jhanda JI Mela 2023 Huge crowd of devotees gathered in Nagar Parikrama

Dehradun Jhande JI Mela: झंडे जी के आरोहण के बाद आज शुरू हुई नगर परिक्रमा, 25 हजार श्रद्धालु हुए शामिल

Tue, 14 Mar 2023 10:17 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 14 Mar 2023 10:17 AM IST
सार

श्री झंडेजी मेले में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। वहीं, कुछ संगतें लौटनी भी शुरू हो गई हैं। आज नगर परिक्रमा में भी हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।

विज्ञापन
Dehradun Jhanda JI Mela 2023 Huge crowd of devotees gathered in Nagar Parikrama
दरबार साहिब से निकली नगर परिक्रमा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री झंडे जी के आरोहण के बाद आज मंगलवार को महंत देवेंद्र दास महाराज की अगुआई में श्री दरबार साहिब परिसर से नगर परिक्रमा शुरू हुई। परिक्रमा में शामिल होने के लिए 25 हजार से अधिक संगत पहुंची है।

विज्ञापन


Dehradun Jhande JI: श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा तो दिखा अद्भुत नजारा, देखें आस्था के महाकुंभ की खास तस्वीरें
विज्ञापन


श्री झंडेजी मेले में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। संगतों ने श्री झंडा साहिब पर मत्था टेका और मन्नतें मांगी। संगतों ने श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, श्री झंडे जी मेले में दूर-दराज से आई संगतों ने जमकर खरीदारी की। वहीं, कुछ संगतें लौटनी भी शुरू हो गई हैं। मेला व्यवस्थापक केसी जुयाल ने बताया कि श्री झंडे जी के आरोहण के तीसरे दिन निकलने वाली नगर परिक्रमा के लिए बड़ी संख्या में देश-विदेश से संगतें श्री दरबार साहिब पहुंचती हैं।

यह है परिक्रमा का रूट

श्री दरबार साहिब, सहारनपुर चौक, कांवली रोड, एसजीआरआर बिंदाल, तिलक रोड, बिंदाल कट, घंटाघर, पलटन बाजार, लक्खीबाग, सहारनपुर चौक, बांबे बाग, समाधि स्थल।

संगत को बांटा जाएगा चने, मुरमुरे और गुड़ का प्रसाद
नगर परिक्रमा सहारनपुर चौक, कांवली रोड होते हुए श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, बिंदाल पहुंचेगी। यहां संगत को चने, मुरमुरे और गुड़ का प्रसाद वितरित किया जाएगा। यहां से तिलक रोड, टैगोर-विला, घंटाघर व यहां से पलटन बाजार होते हुए लक्खीबाग पुलिस चौकी से रीठा मंडी, श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल बांबे बाग पहुंचेगी। यहां संगत को गन्ने का प्रसाद बांटा जाएगा। इसके बाद ब्रह्मलीन श्रीमहंत साहिबान के समाधि स्थल पर मत्था टेकने के बाद नगर परिक्रमा सहारनपुर चौक होते हुए दोपहर 12 बजे श्री दरबार साहिब में संपन्न होगी।

श्री दरबार साहिब की ग्रीन टी खूब पसंद कर रहे लोग
श्री दरबार साहिब के चाय बागानों की ग्रीन टी संगतों को बेहद भा रही है। श्री गुरु राम राय विवि के कृषि विभाग की टीम की ओर से तैयार की गई विशेष ऑर्गेनिक कृषि उत्पाद जैसे दालें, चावल और सब्जियां भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। मेले में आए लोग ग्रीन टी को खूब पसंद कर रहे हैं।

गुरु महिमा और भजन-कीर्तन की धूम
सोमवार सुबह से ही श्री दरबार साहिब परिसर में गुरु महिमा और भजन-कीर्तन की धूम रही। नित खैर मंगा बाबा जी मैं तेरी दुआ न कोई होर मंगदी.. जैसे भक्ति गीतों और शबद गायन का श्रद्धालुओं ने जमकर लुत्फ उठाया।

पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने की अपील
महंत देवेंद्र दास महाराज ने संगतों को आदर्श जीवन जीने का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने, नशा मुक्ति में सहभागी बनने की अपील की। उन्होंने जन्म-मृत्यु के बंधन से मुक्ति और मोक्ष के रहस्य का ज्ञान भी दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed