Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun ISBT Group Misdeeds Case: Identification parade of five accused will be conducted soon

Dehradun: सामूहिक दुष्कर्म मामला...आरोपियों की जल्द कराई जाएगी शिनाख्त परेड, SIT ने कोर्ट में दिया प्रार्थना

Tue, 27 Aug 2024 11:47 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 27 Aug 2024 11:47 PM IST
सार

12 अगस्त को उत्तराखंड रोडवेज के अनुबंधित बस का चालक एक किशोरी को दिल्ली से लेकर देहरादून पहुंचा था। देहरादून आईएसबीटी पर आरोपी ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर किशोरी से दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Dehradun ISBT Group Misdeeds Case: Identification parade of five accused will be conducted soon
पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

आईएसबीटी सामूहिक दुष्कर्म मामले में पांचों आरोपियों की जल्द ही शिनाख्त परेड कराई जाएगी। इस संबंध में पुलिस न्यायालय से मिलने वाली तिथि का इंतजार कर रही है। पांचों आरोपी फिलहाल सुद्धोवाला जेल में न्यायिक अभिरक्षा में बंद हैं।

विज्ञापन


12 अगस्त को उत्तराखंड रोडवेज के अनुबंधित बस का चालक एक किशोरी को दिल्ली से लेकर देहरादून पहुंचा था। देहरादून आईएसबीटी पर आरोपी ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर किशोरी से दुष्कर्म किया। इस मामले में बाल कल्याण समिति की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन


प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने चालक धर्मेंद्र कुमार, रवि कुमार, रोडवेज के ड्राइवर राजपाल, कंडक्टर देवेंद्र और कैशियर का काम कर रहे कंडक्टर राजेश कुमार सोनकर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को पिछले दिनों न्यायालय के आदेश पर पुलिस कस्टडी रिमांड में भी लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: बच्चों से बढ़ती वारदात पर बाल आयोग सख्त, मदरसों और सभी शिक्षण संस्थानों की जांच के आदेश

Trending Videos



इनके कब्जे से बस में डाला गया कंबल और अन्य कपड़े भी पुलिस ने बरामद किए थे। पुलिस इस मामले में बहुत से साक्ष्यों को फोरेंसिक लैब भी भेज चुकी है। अब पुलिस की ओर से आरोपियों की शिनाख्त परेड कराई जानी बाकी है।

इसके लिए पुलिस की ओर से पिछले दिनों न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया गया था। जल्द ही पुलिस शिनाख्त परेड के संबंध में निर्देश दे सकती है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि विवेचना की सारी प्रक्रिया जल्द पूरी करने के बाद एसआईटी इस मुकदमे में चार्जशीट दाखिल कर देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed