{"_id":"6143029066632a5d5931bd53","slug":"dehradun-international-film-festival-uttarakhand-state-agitators-courage-will-be-seen-on-big-screen","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल: उत्तराखंड की हर फिल्म में दिखेगा लोकल टैलेंट, बड़े कलाकार करेंगे शिरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल: उत्तराखंड की हर फिल्म में दिखेगा लोकल टैलेंट, बड़े कलाकार करेंगे शिरकत
Thu, 16 Sep 2021 02:36 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 16 Sep 2021 02:36 PM IST
सार
फेस्टिवल में इस बार आपको न सिर्फ उत्तराखंड आंदोलन पर फिल्म देखने मिलेंगीं, वरन नमामि गंगे, बेजुबान जानवरों, प्रेम कहानियों सहित हॉरर फिल्में भी देखने मिलेेंगीं। इस आयोजन में अमर उजाला मीडिया पार्टनर है।
विज्ञापन
अभिनेता आदित्य सील
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी दून में 17 सितंबर से तीन दिवसीय देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आगाज हो रहा है। आयोजक राजेश शर्मा ने बताया कि देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड के फिल्म टैलेंट को बढ़ावा देना है। बताया कि हर वर्ष यहां फिल्म सेलिब्रिटी को इसलिए बुलाया जाता है ताकि यहां के फिल्म मेकर, नए कलाकार उनके साथ अपने अनुभव साझा कर सकें।
विज्ञापन
उत्तराखंड: अमर उजाला के साथ मनाइए दून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का जश्न, जुटेंगे कई फिल्मी सितारे, 17 से होगा आगाज
विज्ञापन
फेस्टिवल में इस बार आपको न सिर्फ उत्तराखंड आंदोलन पर फिल्म देखने मिलेंगीं, वरन नमामि गंगे, बेजुबान जानवरों, प्रेम कहानियों सहित हॉरर फिल्में भी देखने मिलेेंगीं। इस आयोजन में अमर उजाला मीडिया पार्टनर है। वहीं फेस्टिवल में बिंदू दारा सिंह, आदित्य सील जैसे अभिनेता और वरिष्ठ पत्रकार कावेरी वाजपेई भी शिरकत करेंगी।
विज्ञापन
राजेश शर्मा ने कहा कि मुझे बताते हुए हर्ष हो रहा है कि आज उत्तराखंड से उनके पास इतनी बड़ी संख्या में फिल्में आ रही हैं और इतनी बड़ी संख्या में लोकल टैलेंट को बढ़ावा मिल रहा है। कहा कि इस बार का फेस्टिवल इस लिए भी खास हो जाता है कि इस बार लोगों को उत्तराखंड आंदोलन से जुड़ी फिल्म भी देखने को मिलेगी। यही नहीं मां गंगा का उद्गम स्थान भी उत्तराखंड है और उसी पर नमामि गंगे जैसी म्यूजिक एलबम भी फिल्म फेस्टिवल में आई हैं।
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज एवं कृषि मंत्री सुबोध उनियाल भी शिरकत करेंगे
शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड की फिल्म इंडस्ट्री ने भी बहुत कुछ कर दिखाया है। बताया कि कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज एवं कृषि मंत्री सुबोध उनियाल भी शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि फिल्म फेस्टिवल उत्तराखंड के कलाकारों के लिए बड़ा मंच है।
बड़े पर्दे पर राज्य आंदोलनकारियों का साहस
फेस्टिवल के बड़े पर्दे पर दर्शकों को राज्य निर्माण के आंदोलनकारियों का साहस देखने को मिलेगा। फिल्म राज्य आंदोलन के दो अक्तूबर की घटना मुजफ्फरनगर गोली कांड पर आधारित है।
फिल्म निर्माता निर्देशक जयदेव भट्टाचार्य ने बताया कि फिल्म (रक्त रंजित) में आंदोलनकारियों के साहस और बलिदान को दर्शाया गया है। दो अक्तूबर को आंदोलनकारियों ने कैसे रात बिताई। साथ ही रामपुर तिराहा के आसपास के गांवों के उन लोगों की बातचीत को शामिल किया गया है, जिन्होंने उस रात आंदोलनकारियों को सहारा दिया था।
फिल्म रविवार को राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी के बड़े पर्दे पर प्रदर्शित की जाएगी। आंदोलनकारियों के साहस और बलिदान पर फिल्म बनाने पर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच के अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी व जिला अध्यक्ष प्रदीप कुकरेती ने जयदीप भट्टाचार्य व उनकी टीम को बधाई दी है।