फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: insurance company Women Worker Accused of Sexual ASsault and Abortion on area manager

देहरादून: इंश्योरेंस कंपनी के एरिया मैनेजर पर सहकर्मी ने लगाया दुष्कर्म और गर्भपात कराने का आरोप

Sun, 06 Dec 2020 10:04 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 06 Dec 2020 10:04 AM IST
सार

  • शादी का झांसा देकर मुजफ्फरनगर से देहरादून कराया महिला का ट्रांसफर 
  • मुकदमा दर्ज, आरोपी मैनेजर की तलाश में जुटी पुलिस

विज्ञापन
Dehradun: insurance company Women Worker Accused of Sexual ASsault and Abortion on area manager
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

देहरादून में इंश्योरेंस कंपनी की महिला कर्मचारी ने एरिया मैनेजर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोप है कि एरिया मैनेजर ने उसे शादी का झांसा देकर मुजफ्फरनगर से देहरादून शाखा में ट्रांसफर कराया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया और गर्भवती होने पर उसका गर्भपात भी कराया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


महिला ने शुक्रवार को राजपुर थाने में तहरीर दी थी। उसने बताया कि वह एक प्राइवेट इंश्योरेंस कंपनी की मुजफ्फरनगर शाखा में काम करती थी। कंपनी के एरिया मैनेजर रमन जिंदल निवासी माधवपुर मेरठ ने पिछले साल महिला को एक मैसेज भेजकर शादी करने का प्रस्ताव दिया था। इसके बाद दोनों में बातचीत होने लगी और शादी करने का फैसला लिया। इस पर मैनेजर ने कहा कि जल्द ही उससे शादी कर लेगा, लेकिन इसके लिए देहरादून आना पड़ेगा। 
विज्ञापन



शादी का झांसा देकर जिंदल ने महिला सहकर्मी का ट्रांसफर कर देहरादून शाखा में करा दिया। इसके बाद वह उसे कई जगहों पर घुमाने ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बीच गर्भवती होने पर महिला ने एरिया मैनेजर को यह बात बताई। आरोप है कि वह उसे विश्वास में लेकर अस्पताल ले गया और वहां उसका गर्भपात करा दिया।  इसके बाद आईटी पार्क क्षेत्र में किराए का फ्लैट लेकर महिला को वहां ठहरा दिया। महिला बार-बार उससे शादी करने की बात कहती रही, लेकिन जिंदल हर बार टालता रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर जब उसने परिवार वालों को बताने के लिए कहा तो उसने जान से मारने की धमकी महिला को दी। थाना प्रभारी राजपुर राकेश शाह ने बताया कि आरोपी जिंदल के खिलाफ दुष्कर्म, जबरन गर्भपात कराने, गाली गलौच और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उसके ठिकानों पर दबिश दे रही है।

बंदूक दिखा लिखवाया समझौता 

युवती का आरोप है कि उसे एक बार रमन के जीजा नीरज गुप्ता ने फ्लैट पर बुलाया था। यहां नीरज गुप्ता, रमन की बहन सारिका, मां मिथलेश और भाई हरिओम भी था। उन्होंने मारपीट करते हुए सिर से बंदूक सटा दी। पीड़िता का कहना है कि रमन की मां ने बताया की रमन शादीशुदा है और इसके तीन बच्चे हैं।  इसके बाद मारपीट करते हुए जबरदस्ती लिखवा लिया कि पीड़िता अब रमन से कोई वास्ता नहीं रखेगी। पीड़िता से जरूरी कागजात, रेंट एग्रीमेंट, डाक्टर के पर्चे, शैक्षिक दस्तावेज छीन लिए गए और धक्के देकर घर से निकाल दिया।  

दी थी फोटो वायरल करने की धमकी
इसके बाद फोटो वायरल करने की भी धमकी रमन ने पीड़िता को दी। बाद में हरिद्वार बुलाकर धमकी देते हुए फिर से दुष्कर्म किया गया। पीड़िता का कहना है कि उसको डर है उसकी फोटो वायरल कर बदनाम किया जा सकता है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed