Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Innocent children work to fill potholes in school, video goes viral, headmaster suspended

Dehradun: स्कूल के गड्ढे भरने के लिए मासूमों ने की मजदूरी, वीडियो हुआ वायरल, प्रधानाध्यापिका निलंबित

Tue, 07 Oct 2025 12:24 AM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 07 Oct 2025 12:24 AM IST
सार

राजकीय प्राथमिक विद्यालय टी स्टेट, बंजारावाला में सोमवार दोपहर स्कूल के बाहर कुछ बच्चों को सड़क से तसलों में भरकर बजरी स्कूल में ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

विज्ञापन
Dehradun Innocent children work to fill potholes in school, video goes viral, headmaster suspended
- फोटो : Adobe Stock Image

विस्तार

बीते कई वर्षों से विद्यालय में बने गड्ढों की परेशानी दूर नहीं हुई तो छात्र खुद मजदूर बन गए। विद्यालय के पास ही बजरी उठाकर गड्ढों को भरते हुए छात्रों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। उधर शिक्षा विभाग ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन


दरअसल, राजकीय प्राथमिक विद्यालय टी स्टेट, बंजारावाला में सोमवार दोपहर स्कूल के बाहर कुछ बच्चों को सड़क से तसलों में भरकर बजरी स्कूल में ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में करीब आठ बच्चे दिख रहे हैं, जो बजरी से भरे तसले सिर पर उठाकर स्कूल की ओर जाते हुए दिख रहे हैं। प्रधानाध्यापिका पर निशुल्क शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009 और महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की धारा-13 का उल्लंघन करने के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


इस मामले पर जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) प्रेमलाल भारती ने निलंबन के आदेश जारी किए। उन्होंने बताया, खंड शिक्षा अधिकारी रायपुर प्रेमलता गौड़ मामले की जांच सौंपी गई है। साथ ही स्कूल की प्रधानाध्यापिका अंजू मेनादुली को तत्काल निलंबित करने के आदेश कर दिए। कहा, किसी भी विद्यालय में इस तरह की घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उधर वीडियो के आधार पर शिक्षा सचिव रविनाथ रमन और अन्य अधिकारियों को भी इसकी जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने विभाग को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: राजस्व पुलिस के खत्म होने पर थाने चौकी बढ़ेंगे तो फोर्स भी चाहिए, शासन को भेजी 628 पदों की मांग


कुछ दिन पहले ही कार धोते बच्चों का वीडियो हुआ था वायरल
कुछ दिनों पहले ही चमोली जिले के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जूनीधार में छात्रों की ओर से शिक्षक की कार धोने का वीडियो भी वायरल हुआ था। इस पर विभाग ने कार्रवाई करे हुए अपनी कार धुलवाने वाले सहायक अध्यापक घनश्याम तिवाड़ी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

विद्यालय में छात्रों की संख्या करीब 200 है। सोमवार को दो शिक्षक भी छुट्टी पर थे। डाक का काम भी था, ऐसे में दोपहर के समय छात्र बिना बताए विद्यालय में हुए गड्ढों को भरने के लिए बजरी लेने पहुंच गए। जैसे ही मुझे पता चला बच्चे बजरी भरकर ला रहे हैं, मैंने उन्हें वापस विद्यालय बुलाया। रही बात फावड़ा और तसला कहां से आया तो बगल में ही कुछ मजदूर काम कर रहे थे। बच्चों ने उनसे यह लेकर यह काम किया।
- अंजू मेनादुली, प्रधानाध्यापिका (निलंबित)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed