फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Howrah Upasana Express canceled due to protest against Agneepath scheme

Agnipath Scheme: बवाल के चलते उपासना एक्सप्रेस निरस्त, यात्री रहे परेशान, आरक्षण रद्द कराने वालों की लगी रही भीड़

Fri, 17 Jun 2022 10:43 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 17 Jun 2022 10:43 PM IST
सार

स्टेशन अधीक्षक शशांक शर्मा ने बताया कि अग्निपथ योजना को लेकर मचे बवाल के चलते देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस का संचालन निरस्त किया गया है। शनिवार को ट्रेन संचालित करने को लेकर रेलवे बोर्ड की ओर से फिलहाल कोई आदेश नहीं जारी किया गया है।

विज्ञापन
Dehradun Howrah Upasana Express canceled due to protest against Agneepath scheme
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को लेकर कई राज्यों में मचे बवाल और बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल की ओर जाने वाली ट्रेनों में तोड़फोड़ को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने शुक्रवार को देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस को ऐन मौके पर निरस्त कर दिया। जिससे यात्रियों को मुसीबतों का सामना करना पड़ा। साथ ही देर रात तक आरक्षण निरस्त कराने के लिए स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ जुटी रही।

विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक शशांक शर्मा ने बताया कि अग्निपथ योजना को लेकर मचे बवाल के चलते देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस का संचालन निरस्त किया गया है। साथ ही हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस का भी संचालन शनिवार को निरस्त रहेगा और ट्रेन दून नहीं आएगी। फिलहाल देहरादून-हावड़ा उपासना शनिवार को हावड़ा के लिए रवाना की जाएगी या नहीं, इसको लेकर भी संशय बना हुआ है। हालांकि, उपासना के शनिवार को संचालित करने को लेकर रेलवे बोर्ड की ओर से फिलहाल कोई आदेश नहीं जारी किया गया है।

विज्ञापन

अग्निपथ योजना को लेकर पूरे देश में मचे बवाल के बीच रेलवे बोर्ड की ओर से 100 से ज्यादा ट्रेनों का संचालन जहां निरस्त किया गया, वहीं तमाम ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है। ट्रेनों का संचालन निरस्त होने और रूट में बदलाव से यात्रियों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों के लिए सुकून देने वाली बात यह है कि देहरादून से यूपी, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश जाने वाली ट्रेनों के संचालन पर अभी रोक नहीं लगाई गई।

आंदोलन के चलते देरी से दून पहुंची उपासना
रेलवे अफसरों के मुताबिक, जहां अग्निपथ योजना को लेकर मचे बवाल के चलते देहरादून-उपासना एक्सप्रेस का शुक्रवार को संचालन निरस्त कर दिया गया, वहीं हावड़ा से देहरादून आ रही उपासना एक्सप्रेस शुक्रवार को पांच घंटे की देरी से देहरादून पहुंची। ट्रेन के संचालन में देरी से यात्रियों को मुसीबतों का भी सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed