{"_id":"63ffb772d572e499430d0710","slug":"dehradun-howrah-kumbh-express-run-from-today-dehradun-news-c-5-1-drn1007-92214-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: दो महीने बाद आज से चलेगी देहरादून-हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस, जनता एक्सप्रेस को लेकर जानें ये अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: दो महीने बाद आज से चलेगी देहरादून-हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस, जनता एक्सप्रेस को लेकर जानें ये अपडेट
Thu, 02 Mar 2023 04:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 Mar 2023 04:11 PM IST
सार
कोहरे के चलते रेलवे बोर्ड के निर्देश पर देहरादून-हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस और देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस का संचालन बंद कर दिया गया था। दोनों ट्रेनें चलने से यूपी, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दो महीने बाद देहरादून-हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस का संचालन आज से शुरू हो रहा है। वहीं, जनता एक्सप्रेस भी आज से चलनी थी लेकिन अब शनिवार से इसका संचालन होगा। स्टेशन अधीक्षक शशांक शर्मा के मुताबिक, रेलवे बोर्ड के निर्देश पर ट्रेन के संचालन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
बता दें कि ठंड के दौरान कोहरे के चलते रेलवे बोर्ड के निर्देश पर देहरादून-हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस और देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस का संचालन बंद कर दिया गया था। दोनों ट्रेनें चलने से यूपी, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand PCS-J: आयोग ने जारी किया भर्ती का नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू, यहां पढ़ें परीक्षा से जुड़ा हर अपडेट
विज्ञापन
दूसरी ओर, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि होली के मद्देनजर देहरादून से संचालित होने वाली ट्रेनों का संचालन नए सिरे से शुरू कर दिया गया है। ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ती है तो अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।