फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: home guard Jogendra control traffic in different way Video Viral

Video Viral: यहां अलग अंदाज में ट्रैफिक कंट्रोल करते हैं ये होमगार्ड, हर कोई कर रहा तारीफ, मिलेगा इनाम

Thu, 15 Sep 2022 09:46 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 15 Sep 2022 09:46 PM IST
सार

दो दिनों से होमगार्ड जोगेंद्र कुमार की वीडियो वायरल हो रही है। इस वीडियो में वह बहुत ही उत्साह के साथ ट्रैफिक का संचालन करते दिख रहे हैं।

विज्ञापन
Dehradun: home guard Jogendra control traffic in different way Video Viral
होमगार्ड जोगेंद्र कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून के चौराहे पर उत्साह संग बेहतर ट्रैफिक संचालन करने वाले होमगार्ड जोगेंद्र कुमार को सम्मानित किया जाएगा। कमांडेंट जनरल होमगार्ड केवल खुराना ने होमगार्ड डिस्क और प्रशंसापत्र देने की घोषणा की है। सम्मान उन्हें होमगार्ड स्थापना दिवस (छह दिसंबर) को प्रदान किया जाएगा। जोगेंद्र कुमार की प्रशंसा डीजीपी अशोक कुमार ने भी ट्वीटर के माध्यम से की है। 

विज्ञापन


दो दिनों से होमगार्ड जोगेंद्र कुमार की वीडियो वायरल हो रही है। इस वीडियो में वह बहुत ही उत्साह के साथ ट्रैफिक का संचालन करते दिख रहे हैं। वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को डीजीपी अशोक कुमार ने भी होमगार्ड जोगेंद्र की प्रशंसा की। जोगेंद्र के इस उत्साह को देखते हुए कमांडेंट जनरल होमगार्ड केवल खुराना ने उन्हें सम्मानित करने की घोषणा की है। 
विज्ञापन

बताया कि ट्रैफिक, बाढ़, आपदा अन्य में महत्वपूर्ण योगदान करने वाले होमगार्ड के लिए इनाम की व्यवस्था है। ऐसे होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा के सदस्यों को कमांडेंट जनरल होमगार्ड डिस्क और प्रशंसापत्र दिए जाएंगे। इसी क्रम में पहली घोषणा जोगेंद्र के लिए की गई है। यह सम्मान उन्हें छह दिसंबर को होमगार्ड स्थापना दिवस पर प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed