देहरादून: इमरजेंसी कॉल बॉक्स के जरिये फौरन मिलेगी मदद, शहर में 35 स्थानों पर लगेंगे
- देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से 35 जगहों पर लगेंगे इमरजेंसी कॉल बॉक्स
- ट्रैफिक सिग्नल पर लगने वाले इन बॉक्स के जरिये आईसीसीसी से ली जा सकेगी मदद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आमतौर पर लोग अपने आसपास होने वाली घटनाओं की सूचना मोबाइल के जरिये पुलिस को देने से घबराते हैं। इसके चलते समय पर मदद नहीं हो पाती है। इसे देखते हुए राजधानी में 35 जगहों पर इमरजेंसी कॉल बॉक्स लगाए जाएंगे। जो सीधे सदैव दून (आईसीसीसी) से कनेक्ट होंगे। जिससे कोई भी व्यक्ति किसी घटना या अन्य वारदात की जानकारी दे सकेगा।
घटना की जानकारी होते ही आईसीसीसी से संबंधित थाना पुलिस को इसकी सूचना देकर मदद की जाएगी। साथ ही गोपनीय सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों के मुताबिक फरवरी के दूसरे सप्ताह से राजधानी के 35 स्थानों पर इमरजेंसी कॉल बॉक्स लगाने का काम शुरू हो जाएगा। इन्हें शहर के प्रमुख सिग्नलों पर लगाया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न जगहों पर 49 ट्रैफिक लाइटें भी लगाई जाएंगी।
24 पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम भी लगेंगे
देहरादून स्मार्ट सिटी लि. की ओर से 24 पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम भी लगेंगे। इसके जरिये समय-समय पर महत्वपूर्ण सूचनाओं को अनाउंस किया जाएगा। इससे लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। इसका कार्य भी इमरजेंसी कॉल बॉक्स के साथ ही किया जाएगा।
फरवरी से राजधानी में इमरजेंसी कॉल बॉक्स और पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम लगाने का काम शुरू किया जाएगा। इस व्यवस्था के जरिये लोगों को सदैव दून के जरिये तत्काल राहत मिलेगी।
- डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव, सीईओ, देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड