फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Haldwani's international drugs mafia Banmeet arrested

Dehradun : हल्द्वानी का अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स माफिया बनमीत गिरफ्तार, ईडी ने सात दिन की कस्टडी रिमांड में भेजा

Fri, 31 May 2024 05:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 31 May 2024 05:28 AM IST
सार

नरूला को बृहस्पतिवार को स्पेशल ईडी कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे सात दिन की ईडी की कस्टडी रिमांड में भेज दिया गया। मामले से जुड़े बनमीत के भाई परमिंदर सिंह नरूला को भी अप्रैल में ईडी गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन
Dehradun: Haldwani's international drugs mafia Banmeet arrested
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जमानत पर छूटकर अमेरिका से आए हल्द्वानी के इंटरनेशनल ड्रग्स माफिया बनमीत नरूला को ईडी ने बुधवार शाम गिरफ्तार कर लिया। नरूला को बृहस्पतिवार को स्पेशल ईडी कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे सात दिन की ईडी की कस्टडी रिमांड में भेज दिया गया। मामले से जुड़े बनमीत के भाई परमिंदर सिंह नरूला को भी अप्रैल में ईडी गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन


यूरोप और अमेरिका में ड्रग्स तस्करी करने वाला माफिया बनमीत नरूला हल्द्वानी का रहने वाला है। वह बीते डेढ़ दशक से यूरोप और अमेरिका में सक्रिय था। डार्क वेब मार्केट पर करोड़ों डॉलर का अवैध ड्रग्स का कारोबार किया। वर्ष 2019 में नरूला की हरकतें अमेरिकी सरकार को पता चली। इसके बाद उसे 2019 में ही लंदन में गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

गिरफ्तारी के बाद उसे अमेरिका प्रत्यर्पित कर दिया गया। वहां पर कोलंबिया कोर्ट में उस पर मुकदमा चला और वर्ष 2022 में उसे सात साल कैद और 50 लाख डॉलर के जुर्माने की सजा सुनाई गई। नरूला को गत अप्रैल में अमेरिकी कोर्ट से जमानत मिल गई और उसे भारत के लिए डिपोर्ट कर दिया गया, लेकिन भारत आते ही वह अंडरग्राउंड हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बनमीत के भारत आने की खबर ईडी को लगी तो एजेंसी ने 26 अप्रैल को घर पर छापा मारा। यहां घंटों पूछताछ और पड़ताल के बाद बनमीत के छोटे भाई परमिंदर को गिरफ्तार कर लिया गया। परमिंदर से भी ईडी ने करीब 10 दिनों तक कड़ी पूछताछ की। इसके बाद अब फिर पता चला कि बनमीत नरूला अपने घर पहुंचा है। इस पर ईडी ने उसे पूछताछ के लिए देहरादून ऑफिस बुलाया था।

यहां पर सात घंटे पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा कि अभी ईडी नरूला बंधुओं के परिवार की संपत्तियों की जांच भी कर रही है। जल्द ही संपत्तियों को अटैच करने की कार्रवाई भी की जा सकती है।


ई-वॉलेट से मिले थे 268 बिटकॉइन
पिछले दिनों जब नरूला के घर पर छापा मारा था तो ईडी ने कंप्यूटर आदि की भी जांच की। इस दौरान परमिंदर नरूला के ई-वॉलेट से ईडी ने 268 बिटकॉइन जब्त किए थे। इनकी भारतीय रुपयों में कीमत करीब 131 करोड़ रुपये बताई गई थी। नरूला बंधु यूरोप, अमेरिका और दुबई में रहकर डॉर्क वेब मार्केट पर प्रतिबंधित दवाओं और ड्रग्स का कारोबार करते थे। ईडी की जांच में आया था कि बनमीत दुनिया के हर डार्क वेब मार्केट से जुड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed