{"_id":"613a553a8ebc3eb6907c6e42","slug":"dehradun-gurmeet-singh-appointed-as-governor-of-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड : गुरमीत सिंह बने प्रदेश के नए राज्यपाल, सीएम धामी ने दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड : गुरमीत सिंह बने प्रदेश के नए राज्यपाल, सीएम धामी ने दी बधाई
Fri, 10 Sep 2021 12:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 10 Sep 2021 12:10 AM IST
सार
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने गुरमीत सिंह को राज्यपाल बनाए जाने पर बधाई दी है।
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बृहस्पतिवार शाम कई प्रदेशों में नए राज्यपालों की नियुक्ति कर दी। बेबी रानी मौर्य के इस्तीफे के बाद बृहस्पतिवार को लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) को उत्तराखंड का नया राज्यपाल बनाया गया है।
विज्ञापन
वहीं तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को पंजाब का राज्यपाल बनाया गया है। जबकि नागालैंड के राज्यपाल आरएन रवि को तमिलनाडु का राज्यपाल बनाया गया है। उधर असम के राज्यपाल जगदीश मुखी को नागालैंड का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
विज्ञापन
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने गुरमीत सिंह को राज्यपाल बनाए जाने पर बधाई दी है।
रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह जी को उत्तराखण्ड का राज्यपाल नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।@LtGenGurmit pic.twitter.com/6x7pij4BYw
विज्ञापन विज्ञापन— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) September 9, 2021
उत्तराखंड में अब तक रहे राज्यपाल
- सुरजीत सिंह बरनाला- 09 नवंबर 2000- 07 जनवरी 2003
- सुदर्शन अग्रवाल- 08 जनवरी 2003- 28 अक्तूबर 2007
- बनवारी लाल जोशी- 29 अक्तूबर 2007- 05 अगस्त 2009
- मार्गरेट अल्वा- 06 अगस्त 2009 - 14 मई 2012
- अज़ीज़ कुरैशी- 15 मई 2012 - 08 जनवरी 2015
- कृष्ण कांत पॉल- 08 जनवरी 2015- 25 अगस्त 2018
- बेबी रानी मौर्य- 26 अगस्त 2018- 08 सितंबर 2021