फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun gun house owner arrested for smuggling cartridges in Delhi

बड़ी साजिश नाकाम: कारतूस तस्करी के आरोप में गिरफ्तार दून के गन हाउस का मालिक, नेगी की क्राइम कुंडली खोलेगी राज

Fri, 12 Aug 2022 11:30 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 12 Aug 2022 11:30 PM IST
सार

दिल्ली में कारतूस तस्करी के आरोप में देहरादून के गन हाउस का मालिक गिरफ्तार होने से दून में हड़कंप है। एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने अभी तक संपर्क नहीं किया है, लेकिन दून के शख्स की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अपने स्तर से जांच शुरू कर दी है। जिस दुकान की बात की जा रही, वह पटेल रोड पर स्थित है। पुलिस अपने स्तर पर गन हाउस के बारे में जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
Dehradun gun house owner arrested for smuggling cartridges in Delhi
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी व भारी मात्रा में बरामद कारतूस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

15 अगस्त से पहले दिल्ली में भारी मात्रा में कारतूस मिलने और इसमें दून स्थित रायल आर्म्स के संचालक के भी शामिल होने से हड़कंप मच गया है। हालांकि, अभी तक दिल्ली पुलिस ने दून पुलिस से कोई संपर्क नहीं किया, लेकिन स्थानीय पुलिस ने रायल आर्म्स के संचालक परीक्षित नेगी के ठिकानों की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


शुक्रवार को पूर्वी दिल्ली के आनंद विहार थाना पुलिस ने कारतूसों की तस्करी के आरोप में दून के रायल आर्म्स का मालिक परीक्षित नेगी, उसके दो साथियों और जौनपुर के एक बदमाश के तीन साथियों को आनंद विहार बस अड्डे से गिरफ्तार किया। उनके पास से 2,251 कारतूस बरामद किए, जो आठ तरह के लाइसेंसी हथियारों के हैं। यूपी के मेरठ जेल में बंद बदमाश अनिल व जौनपुर के एक गैंगस्टर के इशारे पर ये कारतूस देहरादून के रायल गन हाउस से पांच लाख रुपये में खरीदे गए थे।

विज्ञापन

रायल आर्म्स के मालिक की गिरफ्तारी से दून पुलिस में भी हड़कंप मच गया। एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने अभी तक संपर्क नहीं किया है, लेकिन दून के शख्स की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अपने स्तर से जांच शुरू कर दी है। जिस दुकान की बात की जा रही, वह पटेल रोड पर स्थित है। पुलिस अपने स्तर पर गन हाउस के बारे में जानकारी जुटा रही है। संचालक के सगे-संबंधियों का पता लगाया जा रहा है। एसओजी और पुलिस, रायल आर्म्स मालिक के पकड़े गए लोगों से संबंध खंगाल रही है।

मामले को लेकर एसटीएफ को दिल्ली पुलिस से समन्वय स्थापित करने को कहा गया है। उत्तराखंड पुलिस दिल्ली पुलिस का पूरा सहयोग करेगी। जो भी साक्ष्य मिलेंगे, उसके आधार पर अपने स्तर पर कार्रवाई की जाएगी। -अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed