उत्तराखंड: फेमिना मिस इंडिया में तीन बेटियों को मिला फेम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राकृतिक खूबसूरती के लिए मशहूर उत्तराखंड की बेटियों ने भी अपनी खूबसूरती का लोहा मनवाया है।
ऐश्वर्या, प्रणीति और मेदिका से पहले लैंसडौन की अनुकृति गुसाईं ने प्रतियोगिता के शीर्ष पांच में जगह बनाई थी। उनसे पहले नैनीताल की उर्वशी रौतेला सौंदर्य के बूते राज्य का नाम रोशन कर चुकी हैं।
दो साल पहले लैंसडौन की अनुकृति गुसाईं ने फेमिना मिस इंडिया के ग्रैंड फिनाले में शीर्ष पांच तक पहुंची थी। नैनीताल में जन्मी उर्वशी रौतेला ने वर्ष 2012 में मिस इंडिया यूनिवर्स और वर्ष 2011 में चीन में आयोजित मिस टूरिज्म क्वीन के अलावा मिस एशियन सुपर मॉडल का खिताब जीत कर नई पहचान बनाई थी।
इस साल पहली बार प्रदेश की तीन सुंदरियां एक साथ प्रतियोगिता में उतरी थीं। हालांकि वह टॉप टेन में जगह नहीं बना पाईं लेकिन सब टाइटल का खिताब हासिल करके अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन किया है।
बनती है वैश्विक पहचान
फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता मॉडलों को देशभर में अलग पहचान दिलाती है।
इसकी विजेता मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भाग लेती है, तो द्वितीय स्थान पर रहने वाली सुंदरी को मिस अर्थ और तीसरे स्थान पर रहने वाली सुंदरी मिस एशिया पैसेफिक प्रतियोगिता में शिरकत करती है। वहां जीतने पर वैश्विक पहचान मिलती है। बॉलीवुड और फैशन जगत में भी एंट्री आसान हो जाती है।
गुड़गांव की अदिति आर्या बनीं फेमिना मिस इंडिया
मुंबई के यशराज स्टूडियो में शनिवार रात को आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में गुड़गांव की अदिति आर्या को फेमिना मिस इंडिया-2015 चुना गया। दूसरे स्थान पर आफरीन वाज रहीं जबकि लखनऊ की वर्तिका सिंह तीसरे नंबर पर रहीं।
समारोह फिल्मी, फैशन जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई। समारोह का संचालन मनीष पॉल ने बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया के साथ किया। अदिति भारत की ओर से मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करेंगी जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली प्रतिभागी विभिन्न अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य स्पर्धा में हिस्सा लेंगी।
ग्रैंड फिनाले में जॉन अब्राहम, मनीषा कोइराला, सोनू निगम, अनिल कपूर, फिरोज नाडियावाला, अबू जानी और संदीप खोसला, शिल्पा शेट्टी, सोनाली बेंद्रे, श्यामक डावर और चित्रांगदा सिंह उपस्थित थे। मानस्वी ममगई, रॉकी एस, नसीरुद्दीन शाह, परेश रावल समेत अन्य कई बड़ी हस्तियां भी समारोह में मौजूद थीं।
समारोह में बॉलीवुड सितारों करीना कपूर, जैकलीन, शाहिद कपूर ने अपने डांस से लोगों का मन मोहा तो कनिका कपूर, मीत ब्रदर्स ने अपने गीतों से समां बांधा।