{"_id":"5f3e48838ebc3e4adc0e5169","slug":"dehradun-get-first-position-in-swatch-survey-2020143","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 : उत्तराखंड में देहरादून अव्वल, पूरे देश में 124वां स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 : उत्तराखंड में देहरादून अव्वल, पूरे देश में 124वां स्थान
Thu, 20 Aug 2020 04:17 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2020 04:17 PM IST
विज्ञापन
देहरादून स्टेशन का साइन बोर्ड
- फोटो : Twitter
भारत सरकार ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के परिणामों की घोषणा कर दी है। जिसमें दून ने जबरदस्त उछाल मारते हुए 124 वां स्थान हासिल किया। पिछली बार दून की 384 रैंक थी। दून नगर निगम को इस बार 260 रैंक का फायदा मिला। जो पूरे उत्तराखंड में सर्वश्रेष्ठ है।
विज्ञापन
स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 : सिटीजन फीड बैक श्रेणी में नंदप्रयाग नगर पंयायत देश में अव्वल
विज्ञापन
केन्द्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित 'स्वच्छ महोत्सव' कार्यक्रम में कुल 129 शहरों को पुरस्कार प्रदान किए गए। हर साल स्वच्छ सर्वेक्षण का परिणाम मार्च में आ जाता था। लेकिन कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते इस बार परिणाम देर से जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
ये स्वच्छता सर्वे 1 अप्रैल 2019 से 31 जनवरी 2020 तक चलाया गया था, जिसमें देहरादून को 3059 अंक प्राप्त हुए। मेयर सुनील उनियाल गामा और नगर आयुक्त विनय शंकर पांडे ने ये जानकारी देते हुए खुशी जाहिर की है। वहीं, नगर आयुक्त ने कहा कि निगम ने लम्बी छलांग लगाई है, लेकिन आगे कोशिश होगी और बेहतर करने की ताकि दून टॉप 50 में जगह बना सके।