फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Former minister mantri prasad naithan postponed fast unto death

देहरादूनः स्पीकर ने मनाया तो पूर्व मंत्री नैथानी ने आमरण अनशन टाला

Wed, 01 Jan 2020 10:07 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 01 Jan 2020 10:07 AM IST
सार

  • एनसीसी प्रशिक्षण संस्थान को शिफ्ट करने के विरोध में दी थी चेतावनी
  • ज्ञापन सौंपने पहुंचे तो विधानसभा अध्यक्ष ने सरकार से बात करने का दिया आश्वासन

विज्ञापन
Dehradun: Former minister mantri prasad naithan postponed fast unto death
मंत्री प्रसाद नैथानी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल के मनाए जाने पर एक जनवरी से शुरू होने वाले आमरण अनशन को स्थगित कर दिया है। उन्होंने देवप्रयाग के श्रीकोट से एनसीसी प्रशिक्षण संस्थान को अन्यत्र शिफ्ट किए जाने के विरोध में आमरण अनशन की चेतावनी दी थी।

विज्ञापन


मंगलवार को मंत्री प्रसाद ने विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात की और उन्हें अपनी मांग के संबंध में ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि पांच दिसंबर 2016 को देवप्रयाग में एनसीसी प्रशिक्षण संस्थान प्रारंभ हुआ था। जिसे वर्तमान सरकार अन्यत्र शिफ्ट करने की बात कर रही है। इससे देवप्रयाग में स्थानीय लोग आंदोलनरत हैं।
विज्ञापन


उन्होंने भी सरकार को नोटिस दिया था कि यदि 31 दिसंबर तक संस्थान को अन्य जगह शिफ्ट करने की कार्रवाई गतिमान रही तो वे एक जनवरी से आमरण अनशन शुरू कर देंगे। विधानसभा अध्यक्ष ने नैथानी को आश्वासन दिया कि वे इस संबंध में सरकार से बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने नैथानी को समझाया कि वे आमरण अनशन का विचार त्याग दें। उनके सुझाव पर नैथानी ने आमरण अनशन स्थगित करने का निर्णय लिया और अध्यक्ष को ज्ञापन सौंप दिया। इस अवसर पर संग्राम सिंह पुंडीर सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed