{"_id":"5f193f7b77a9d9569f524c7a","slug":"dehradun-forest-department-caught-python-from-farmhouse","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्महाउस से अजगर निकलने से मचा हड़कंप, मशक्कत के बाद वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फार्महाउस से अजगर निकलने से मचा हड़कंप, मशक्कत के बाद वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने पकड़ा
Thu, 23 Jul 2020 02:05 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 23 Jul 2020 02:05 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
बारिश के जोर पकड़ने के साथ ही राजधानी और आसपास के इलाकों में सांपों और अन्य वन्यजीवों के निकलने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बुधवार को बालावाला स्थित एक फार्महाउस से भारी भरकम अजगर निकलने से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
सुबह फार्महाउस में माली घास और झाड़ियां काट रहा था। इसी बीच सामने भारी भरकम अजगर देखकर उसके होश उड़ गए और मौके से भाग निकले। जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। इसी बीच किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। पुलिस कंट्रोल रूम की सूचना पर वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक अजगर इधर-उधर हो गया था।
विज्ञापन
रेस्क्यू टीम ने कुछ ही देर बाद अजगर खोज निकाला और इसे पकड़ लिया। रेस्क्यू टीम में शामिल रवि जोशी ने बताया कि अजगर को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया है। बता दें कि एक सप्ताह पूर्व भी रेस्क्यू टीम ने अजगर पकड़ा था। टीम में जितेंद्र कुमार, प्रवेश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन