{"_id":"57958ab54f1c1b6106c4c655","slug":"dehradun-first-flyover-inauguration","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून का पहला फ्लाईओवर तैयार, मुख्यमंत्री हरीश रावत ने किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून का पहला फ्लाईओवर तैयार, मुख्यमंत्री हरीश रावत ने किया लोकार्पण
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 25 Jul 2016 12:19 PM IST
विज्ञापन
dehradun first flyover inauguration
- फोटो : rajeev gupta/ amarujala
देहरादून का पहला फ्लाईओवर तैयार हो गया। जिसका लोकार्पण सोमवार को मुख्यमंत्री हरीश रावत ने किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इस फ्लाईओवर का नाम शहीद श्रीदेव सुमन सेतु रखा है। इस दौरान खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल, विधायक राजकुमार और मेयर विनोद चमोली सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
बल्लीवाला फ्लाईओवर के लोकार्पण को लेकर प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी। रविवार को प्रशासन और संबंधित अधिकारियों ने फ्लाईओवर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
फ्लाईओवर पर तय गति सीमा, स्ट्रीट लाइट सहित विभिन्न बिंदुओं पर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। वही कांग्रेस कार्यकर्ता फ्लाईओवर के तैयार होने पर खासे उत्साहित हैं जो इसे बड़ी उपलब्धि बता रहे हैं।
विज्ञापन
- परियोजना का नाम- बल्लीवाला फ्लाई ओवर
- कार्यदायी संस्था और कॉन्ट्रैक्टर- इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट ऑफ इंडिया लिमिटेड एवं सीएंडसी कॉन्ट्रेक्शन लिमिटेड
- शुरुआत की तिथि- 16 जुलाई 2013
- कार्य पूर्ण होने की संशोधित तिथि- 30 जून 2016
- फोर लेन से टू लेन में परिवर्तित फ्लाई ओवर
- लागत- 24.08 करोड़ रुपये
- लंबाई - 720.885 मीटर