{"_id":"68f6664177dd14f4680f2b4c","slug":"dehradun-fire-massive-fire-broke-out-in-niranjanpur-mandi-on-diwali-night-destroying-fruit-and-vegetable-shops-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun Fire: निरंजनपुर मंडी में दीपावली की रात फल-सब्जी की दुकानों में लगी भीषण आग; लाखों के नुकसान की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun Fire: निरंजनपुर मंडी में दीपावली की रात फल-सब्जी की दुकानों में लगी भीषण आग; लाखों के नुकसान की आशंका
Mon, 20 Oct 2025 10:15 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 20 Oct 2025 10:15 PM IST
सार
दिवाली की रात देहरादून की निरंजनपुर मंडी में अचानक भयंकर आग लग गई। करीब रात 9 बजे आग की लपटें भड़क उठीं। फल-सब्जियों के ढेर, दुकानों का सामान और आसपास के स्टॉल जलकर राख हो गए। लाखों रुपये का नुकसान होने की आशंका है।
विज्ञापन
Dehradun Fire
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देहरादून में दीपावली की रात निरंजनपुर मंडी में अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग करीब 9 बजे भड़की। जिससे मंडी में रखे फल-सब्ज़ियों और कई दुकानों का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। अभी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन माना जा रहा है कि आतिशबाज़ी की चिंगारी से हादसा हुआ होगा। राहत की बात यह रही कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
जानकारी के अनुसार, दीपोत्सव की पावन रात्रि पर देहरादून की हृदय स्थली निरंजनपुर मंडी में अचानक लगी भयंकर आग ने हड़कंप मचा दिया। करीब रात 9 बजे आग की लपटें भड़क उठीं। फल-सब्जियों के ढेर, दुकानों का सामान और आसपास के स्टॉल जलकर राख हो गए। लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।
दमकल विभाग को सूचना मिलते ही कई दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। निरंजनपुर मंडी देहरादून की सबसे व्यस्त सब्जी मंडी है, जहां रोजाना हजारों किसान और व्यापारी अपने उत्पाद बेचने आते हैं।