फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun fire blaze breaks out at hyundai car service center in subhash nagar early morning

देहरादून: सुभाषनगर में हादसा, हुंडई कार के सर्विस सेंटर में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां

Thu, 01 Oct 2026 07:49 AM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Thu, 01 Oct 2026 07:49 AM IST
सार

सुबह-सुबह सर्विस सेंटर से उठती आग की लपटों से आसपास के इलाके में हलचल मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया।

विज्ञापन
Dehradun fire blaze breaks out at hyundai car service center in subhash nagar early morning
सर्विस सेंटर में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आग लगने की सूचना से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर में आग ने परिसर के बड़े हिस्से को चपेट में ले लिया। आग की लपटें और काले धुएं का गुबार काफी ऊंचाई तक उठ रहा था, जिसे आसपास के दूर-दराज इलाकों से भी देखा गया।

विज्ञापन


आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए तत्काल अभियान शुरू किया। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल की अतिरिक्त टीमों को भी मौके पर बुलाया गया। कर्मचारियों ने आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित करते हुए आग को फैलने से रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन


शोरूम और सर्विस सेंटर परिसर में बड़ी संख्या में वाहन और अन्य सामान मौजूद होने के कारण आग के कारण नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अभी नुकसान का वास्तविक आकलन नहीं हो सका है। दमकल विभाग के अधिकारियों ने कहा कि घटना के समय परिसर में कोई कर्मचारी मौजूद था या नहीं और आग में किसी के हताहत होने की स्थिति के संबंध में भी विभागीय स्तर पर जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: प्रदेश के हिमाच्छादित क्षेत्रों में जनगणना पूरी, आज से पांच दिन तक चलेगा रिवीजन राउंड

प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। शॉर्ट सर्किट समेत अन्य संभावित कारणों की जांच की जा रही है। दमकल और संबंधित विभागों की टीम आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद नुकसान का आकलन करेंगी। घटना के बाद पुलिस और दमकल विभाग की ओर से आसपास के क्षेत्र में भी सतर्कता बरती गई।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed