फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun fake certificate case action against Common Service Centres irregularities found four sealed

देहरादून फर्जी प्रमाणपत्र मामला: जन सेवा केंद्रों पर प्रशासन की कार्रवाई, मिली कई अनियमितताएं, चार किए सील

Thu, 17 Sep 2026 10:42 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 17 Sep 2026 10:42 PM IST
सार

जन सेवा केंद्रों पर कहीं रजिस्ट्रर अपडेट नहीं था तो किसी ने रजिस्टर रखा ही नहीं था। यही नहीं कहीं खुद संचालक के स्थान पर दूसरा व्यक्ति काम करते मिला।

विज्ञापन
Dehradun fake certificate case action against Common Service Centres  irregularities found four sealed
जन सेवा केंद्रों पर प्रशासन की कार्रवाई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एमबीबीएस के दाखिलों में फर्जी प्रमाणपत्र लगाए जाने का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने जन सेवा केंद्रों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन की टीम ने बृहस्पतिवार को कई जन सेवा केंद्रों का निरीक्षण किया जिसमें से चार को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। जबकि, तीन के यहां से कंप्यूटर और अन्य उपकरण कब्जे में लिए हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा तीन केंद्रों के संचालकों की आईडी निरस्त करने की संस्तुति की गई है। इन जन सेवा केंद्रों पर कहीं रजिस्ट्रर अपडेट नहीं था तो किसी ने रजिस्टर रखा ही नहीं था। यही नहीं कहीं खुद संचालक के स्थान पर दूसरा व्यक्ति काम करते मिला।
विज्ञापन


इसके अलावा कई सेंटरों पर फर्जीवाड़े की आशंका भी प्रशासन की टीम ने जताई है। इनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई के लिए भी लिखा जाएगा। प्रशासन की टीम ने तहसीलदार सुरेंद्र सिंह और ई-डिस्टि्क्ट मैनेजर हरेंद्र सिंह की अगुवाई में कार्रवाई करने पहुंची थी। सबसे पहले टीम कलेक्ट्रेट के पास शादमान के केंद्र पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर रजिस्टर को अपडेट नहीं किया गया था। कई ओरिजनल दस्तावेज भी यहां से बरामद किए गए हैं। इनसे फर्जीवाड़े की आशंका जताई जा रही है। इस सेंटर पर तत्काल प्रभाव से सील लगा दी गई और इसका सीपीयू भी प्रशासन की टीम ने कब्जे में लिया है। यहां जब टीम पहुंची तो शादमान के स्थान पर कोई और महिला काम करते मिली।

इसी तरह कलेक्ट्रेट के पास ही हनी रमन, करन वर्मा और प्राची कौशिक के जन सेवा केंद्रों को भी सील कर दिया गया। इन केंद्रों पर भी कई तरह की अनियमितताएं मिलीं। दो सेंटरों में रजिस्टर ही नहीं पाए गए। इसके अलावा तहसील के पास पूनम खन्ना और कलेक्ट्रेट के पास करन वर्मा के सीपीयू को कब्जे में लिया गया है।

ऋषिकेश: एम्स में नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़ा, भाई-बहन व आउटसोर्स कर्मचारी समेत पांच लोग गिरफ्तार

साथ ही तहसील के पास पारुल बंसल और प्राची कौशिक के केंद्रों से लैपटॉप भी कब्जे में लिए गए हैं। यहां भी भारी अनियमितताएं पाई गई थीं। निरीक्षण के दौरान पवन फर्स्वाण के केंद्र पर अनियमितता पाई गई। यहां पर कई ओरिजनल दस्तावेज मिले और रजिस्टर भी अपडेट नहीं किया गया था। पूनम खन्ना और पारूल बंसल के जन सेवा केंद्र की आईडी भी निरस्त किया जाएगा।

निर्धारित से अधिक वसूले जा रहे थे सेवाओं के शुल्क
एसडीएम सदर ने बताया कि कई केंद्रों के खिलाफ लंबे समय से शिकायतें मिल रही थी। प्रशासन की टीम ने जब औचक निरीक्षण किया तो यहां पर पाया गया कि विभिन्न सेवाओं के जो निर्धारित शुल्क है उससे कहीं अधिक शुल्क वसूला जा रहा था। किसी सेवा का शुल्क 50 रुपये है तो इसके स्थान पर जल्दी काम कराने का झांसा देकर 100 रुपये तक वसूले जा रहे थे। इसी तरह कई-कई गुना शुल्क सेवाओं के वसूले जा रहे थे।

जन सेवा केंद्र आमजन को विभिन्न सरकारी सेवाएं एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित किए जा रहे हैं। इन केंद्रों पर निर्धारित मानकों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। आमजन की सुविधा से जुड़े इन केंद्रों पर किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता या अवैध वसूली को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
- डॉ. अपूर्वा सिंह, एसडीएम सदर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed