{"_id":"58bf8fe14f1c1b5f3ddc4389","slug":"dehradun-dm-check-vote-counting-center-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादूनः मतगणना स्थल पर व्यवस्था दुरुस्त करने निर्देश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादूनः मतगणना स्थल पर व्यवस्था दुरुस्त करने निर्देश
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 08 Mar 2017 11:46 AM IST
विज्ञापन
मतगण्ाना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के जिलाधिकारी रविनाथ रमन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वीटी अग्रवाल ने मंगलवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के मतगणना स्थल का जायजा लिया। उन्होंने मतगणना कर्मियों, निर्वाचन ऑब्जर्वरों, प्रतिनिधियों और उनके अभिकर्ताओं के बैठने के प्रबंध एवं आवागमन के रास्ते के स्पष्ट निर्धारण के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने लोनिवि अधिकारियों को मतगणना भवन के भीतर-बाहर मौसम के अनुसार बैरिकेडिंग, वाटरप्रूफ कवरिंग, आवागमन के रास्तों व स्पष्ट संकेतकों की व्यवस्था करने को कहा। उन्होंने पुलिस को मतगणना हाल में आवश्यक अग्निशमन उपकरणों सहित पुलिसकर्मियों की तैनाती, कानून व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने सहायक निर्वाचन अधिकारी को पर्याप्त डिस्प्ले स्क्रीन, इंटरनेट व्यवस्था एवं मतगणना के लिए बनाए गए सभी विधानसभा के काउंटरों पर दो-दो सीसीटीवी कैमरे, मुख्य गेट पर भी एक कैमरे सहित कुल 21 सीसी टीवी कैमरे लगाने और विधानसभा वार मतगणना की वीडियोग्राफी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
डीएम ने नौ मार्च को अपराह्न तीन बजे नगर निकाय के टाउन हाल में निर्वाचन आयोग के मतगणना के संबंध में जारी नए निर्देश, मतगणना स्थल, हाल के प्रबंधन पर लिखित सूचना जारी करने को कहा। साथ ही विजयी जुलूस में आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित करने के संबंध में सभी उम्मीदवारों, एजेंटों, जनप्रतिनिधियों को स्पष्ट निर्देशों के अनुपालन का प्रजेंटेशन संपादित करने के निर्देश दिए।
सभी रिटर्निंग अधिकारी को इस प्रजेंटेशन में सभी उम्मीदवारों, उनके एजेंटों का प्रतिभाग सुनिश्चित कराने की लिखित सूचना देने के निर्देश दिए। मौके पर एडीएम प्रशासन हरबीर सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर अजय सिंह, अधीक्षण अभियंता देवेंद्र शाह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पीएस रावत सहित जिले के सभी रिटर्निंग अधिकारी उपस्थित थे।