फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Disaster Hapur student died after swept away into river after PG wall collapse near DIT College

Dehradun Disaster: डीआईटी कॉलेज के पास पीजी की दीवार गिरने से नदी में बहा हापुड़ का छात्र, शव बरामद

Tue, 16 Sep 2025 11:15 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 16 Sep 2025 11:15 PM IST
सार

छात्र डीआईटी कॉलेज के पास पीजी में रह रहा था। भारी बारिश के कारण मंगलवार को बह गया।

विज्ञापन
Dehradun Disaster Hapur student died after swept away into river after PG wall collapse near DIT College
देहरादून में तबाही - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दून में आई आपदा से यूपी के हापुड़ निवासी छात्र की मौत हो गई। वह डीआईटी कॉलेज के पास पीजी की दीवार गिरने से बह गया। एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाकर छात्र का शव बरामद किया।

विज्ञापन


हापुड़ के सरावनी बाबूगढ़ निवासी छात्र कैफ पुत्र अफजान डीआईटी कॉलेज के पास पीजी में रह रहा था। भारी बारिश के कारण मंगलवार को बह गया। सिटी कंट्रोल रूम ने एसडीआरएफ को घटना की सूचना दी। इसके बाद रेस्क्यू अभियान चलाकर शव बरामद किया गया। छात्र की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


दून की नदियों में मौत बनकर बहा पानी: आसन किनारे चिल्लाते रह गए परिजन, सैलाब में बह गए 14 मजदूर, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के निर्देश
पुलिस ने कॉलेज प्रबंधन को निर्देश दिए हैं कि बच्चों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाए। प्रेमनगर में विभिन्न शिक्षण संस्थानों में हजारों छात्र पढ़ रहे है। यहां टोंस नदी उफान पर है और पुल भी टूट चुका है। प्रेमनगर सीओ रीना ठाकुर ने बताया कि कॉलेज प्रबंधन को बच्चों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

देवभूमि विवि में फंसे 200 बच्चों को सुरक्षित निकाला
मंगलवार को भारी बारिश के बाद पौंधा स्थित देवभूमि इंस्टीट्यूट परिसर में जलभराव हो गया। इसमें 200 छात्र-छात्राएं फंस गए। बच्चों को भी डर सताने लगा। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और बच्चों को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed