फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Development fee will be increased on maps of residential and commercial buildings in Clement Town Cantt area

देहरादून: क्लेमेंटटाउन कैंट क्षेत्र में आवासीय और व्यावसायिक भवनों के नक्शों पर बढ़ेगा विकास शुल्क

Mon, 24 Aug 2020 10:51 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 24 Aug 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Dehradun: Development fee will be increased on maps of residential and commercial buildings in Clement Town Cantt area
रुपये - फोटो : pixabay

देहरादून क्लेमेंटटाउन कैंट क्षेत्र में आवासीय भवनों के नक्शे पास कराने पर लगने वाले विकास शुल्क बढ़ाया जाएगा। कैंट बोर्ड की बैठक में शहरी व ग्रामीण इलाकों में अलग-अलग शुल्क लगाने का फैसला लिया गया। वहीं व्यावसायिक भवनों के नक्शों पर भी विकास शुल्क बढ़ेगा।    

विज्ञापन


सोमवार को हुई बोर्ड बैठक में सचिव अभिषेक राठौर ने कहा कि इंजीनियरों ने आवासीय व व्यावसायिक भवनों के नक्शों पर लगने वाले विकास शुल्क को बढ़ाने की जरूरत बताई है। इस प्रस्ताव पर अध्यक्ष ब्रिगेडियर रवि डिमरी ने सहमति दे दी। नई शुल्क दरों पर भी विचार हुआ।
विज्ञापन


जिसमें ग्रामीण इलाकों में 10 रुपये प्रति मीटर दर को बढ़ाकर 15 रुपये करने व शहरी इलाकों में 18 रुपये प्रति मीटर से बढ़ाकर 20 रुपये दर करने पर सहमति बनी। जबकि व्यावसायिक भवनों के लिए 220 रुपये प्रति वर्ग मीटर दर से बढ़ाकर 250 रुपये करने का फैसला हुआ। अध्यक्ष डिमरी ने कहा कि संशोधित शुल्क को आगे लागू किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बहुमंजिले हॉस्टल के नक्शे पर जताया विरोध
बैठक में 38 आवासीय और चार व्यावसायिक भवनों के नक्शों को मंजूरी दी गई। हालांकि, इस बीच एक बहुमंजिला हॉस्टल के नक्शे को लेकर उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह कंडारी ने विरोध जताया। कंडारी के समर्थन में सिर्फ सभासद रामकिशन यादव ही खड़े हुए, अन्य किसी सदस्य ने विरोध नहीं किया। इस पर अध्यक्ष ने कुछ शर्तों के साथ अनुमति दे दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed