फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Demand for justice in the Ankita Bhandari case; CBI office locked and slogans raised

Dehradun: अंकिता भंडारी मामले में न्याय की मांग, सीबीआई कार्यालय पर जड़ा ताला, की नारेबाजी

Thu, 02 Jul 2026 11:55 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 02 Jul 2026 11:55 PM IST
सार

सीबीआई कार्यालय के मुख्य द्वार पर बैरिकेडिंग कर महिलाओं और आंदोलनकारियों को रोकने का प्रयास किया लेकिन आंदोलनकारी दूसरे प्रवेश द्वार तक पहुंचे और प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Dehradun: Demand for justice in the Ankita Bhandari case; CBI office locked and slogans raised
अंकिता भंडारी मामले को लेकर प्रदर्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच के बैनर तले अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग के लिए सीबीआई कार्यालय पर तालाबंदी की। बारिश के बीच प्रदर्शन करते हुए उन्होंने अंकिता भंडारी मामले को लेकर कई सवाल उठाए। इस दौरान सीबीआई जवाब दो, अंकिता भंडारी को न्याय दो के नारे भी लगाए गए।

विज्ञापन


सीमाद्वार के पास सीबीआई कार्यालय में विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में आंदोलनकारी पहुंचे। पुलिस ने सीबीआई कार्यालय के मुख्य द्वार पर बैरिकेडिंग कर महिलाओं और आंदोलनकारियों को रोकने का प्रयास किया लेकिन आंदोलनकारी दूसरे प्रवेश द्वार तक पहुंचे और प्रदर्शन किया। इस दौरान सीबीआई अधिकारी बाहर आए लेकिन उन्होंने कार्यालय परिसर के अंदर से ही आंदोलनकारियों के साथ वार्ता की।
विज्ञापन


Uttarakhand: सीएम धामी के निर्देश, प्रदेश को आपदा प्रबंधन में देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए काम करें
विज्ञापन
विज्ञापन


आंदोलनकारियों ने सीबीआई अधिकारियों के सामने कई महत्वपूर्ण सवाल रखे और जांच की वर्तमान स्थिति पर जवाब मांगा। अधिकारियों के जवाबों से असंतुष्ट आंदोलनकारियों ने सीबीआई कार्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया। प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी करते हुए जनगीत गाए गए। इस मौके पर कमला पंत, सुजाता पॉल, निर्मला बिष्ट, त्रिलोचन भट्ट, मोहित डिमरी, अलमास सिद्दीकी, शंकर गोपाल, ललित उत्तराखंडी, मनीष सुंदरियाल, विनोद कुमार धस्माना मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed