फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun defeated Pithoragarh and Pauri in hockey and football

Dehradun News: हॉकी और फुटबॉल में देहरादून ने पिथौरागढ़ व पौड़ी को हराया

Fri, 03 Jan 2025 12:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Dehradun defeated Pithoragarh and Pauri in hockey and football
I
विज्ञापन

IIयुवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से खेल महाकुंभ का आयोजन
I
I
I
Iयुवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल की ओर से खेल महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत बृहस्पतिवार को ननूरखेड़ा के मिनी स्टेडियम और महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेश के अगल-अलग जिलों से आए खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
I
I
I
Iमिनी स्टेडियम में आयोजित अंडर-14 बालिका वर्ग हैंडबॉल प्रतियोगिता में पहले मुकाबले में उत्तरकाशी ने रुद्रप्रयाग को 7-4 से हराया है। जबकि, दूसरे मैच में चंपावत ने पौड़ी को 11-3 से हराया, अल्मोड़ा ने नैनीताल को 8-3 से हराया और टिहरी ने पिथौरागढ़ को 8-3 से हराया हराया है।
विज्ञापन

I
Iइसके अलावा खो-खो की प्रतियोगिता में नैनीताल ने रुद्रप्रयाग को 12-5 से, ऊधमसिंह नगर ने अल्मोड़ा को 9-4 से, हरिद्वार ने उत्तरकाशी को 11-8 से, टिहरी ने चमोली को 10-1 से और पिथौरागढ़ ने चंपावत को 5-4 से हराया। वॉलीबाल में बागेश्वर ने उत्तरकाशी को 2-0 से, पौड़ी ने चंपावत को 2-0 से, अल्मोड़ा ने हरिद्वार को 2-0 से, नैनीताल ने देहरादून को 2-0 और ऊधमसिंह नगर ने टिहरी को 2-0 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iवहीं महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित होने वाली हॉकी प्रतियोगिता में पहले मैच में ऊधमसिंह नगर ने अल्मोड़ा को 6-0 से हराया है। जबकि दूसरे मैच में देहरादून ने पिथौरागढ़ को 3-0 से हराया और तीसरे मैच में नैनीताल ने उत्तरकाशी को 1-0 से हराया। फुटबॉल प्रतियोगिता में बागेश्वर ने चंपावत को 7-0 से, नैनीताल ने पिथौरागढ़ को 3-1 से, देहरादून ने पौड़ी को 5-4 से, रुद्रप्रयाग ने चमोली को 3-2 से हराया है।

I
Iइस मौके पर आयोजित होने वाली एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भी खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। इस दौरान अपर निदेशक आरसी डिमरी, संयुक्त निदेशक अजय अग्रवाल, शक्ति सिंह, दीप्ति जोशी, प्रमोद चंद्र पाण्डेय, डीएन द्विवेदी, एनएन पाण्डेय, अंकित पवांर, संजय रावत, आदिति मौर्य, रेखा, विपिन ढौंडियाल एवं सतीश भट्ट आदि मौजूद रहे।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed