फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Crime Women Murder after Misdeeds and throw dead body near dustbin

हैवानियत: खाना खिलाया, शराब पिलाई फिर दुष्कर्म के बाद कर दी महिला की हत्या, कूड़ेदान के पास फेंका शव

Mon, 31 Jul 2023 10:03 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 31 Jul 2023 10:03 PM IST
सार

आरोपी ने हत्या और दुष्कर्म की बात कुबूल की है। इधर, महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। ऐसे में उसके शव को 72 घंंटे तक मोर्चरी में रखा जाएगा।

विज्ञापन
Dehradun Crime Women Murder after Misdeeds and throw dead body near dustbin
सांकेतिक फोटो

विस्तार

देहरादून के हाथीबड़कला क्षेत्र में एक महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। शव सड़क किनारे रखे कूड़ेदान के पास लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। कुछ ही दूरी पर कैबिनेट मंत्री और नेता प्रतिपक्ष के सरकारी आवास भी हैं। प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस ने पास ही स्थित सार्वजनिक शौचालय के कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है आरोपी ने हत्या और दुष्कर्म की बात कुबूल की है। इधर, महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। ऐसे में उसके शव को 72 घंंटे तक मोर्चरी में रखा जाएगा। पुलिस को सोमवार सुबह करीब सवा चार बजे कंट्रोल रूम से सर्वे ऑफ इंडिया के गेट के सामने रखे कूड़ेदान के पास एक महिला का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। यह क्षेत्र शहर कोतवाली और डालनवाला थाने का बॉर्डर है। ऐसे में दोनों थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया। महिला के सिर और गर्दन के पास गहरे घाव हैं। आसपास के लोगों से महिला की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन

सीसीटीवी में शव को घसीटते हुए दिखा आरोपी

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए। इसमें एक युवक कूड़ेदान के पास इस महिला के शव को घसीटते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की तो पता चला कि वह थोड़ी दूरी पर स्थित एक सार्वजनिक शौचालय का कर्मचारी राजेश कुमार है। वह दिन में पास ही एक मॉल में भी काम करता है। पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने रात की सारी कहानी उगल दी। राजेश ने बताया, वह शौचालय के पास बने टिन शेड में रहता है। रात करीब साढ़े नौ बजे यह महिला सड़क पर घूम रही थी। खाना और शराब मांग रही थी। वह महिला को टिन शेड में ले आया। उसे खाना खिलाया और शराब पिलाई।

होश में आकर छटपटाई तो सिर पर मारा सिलिंडर

इसके बाद उसने महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया लेकिन वह विरोध करने लगी। नहीं मानी तो उसने महिला का सिर दीवार में दे मारा। इससे वह बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में उसने दुष्कर्म किया। जब वह होश में आई तो छटपटाने लगी। शांत करने के लिए राजेश ने उसके सिर पर छोटा गैस सिलिंडर दे मारा जिससे उसकी मौत हो गई। राजेश ने शव को ठिकाने लगाने की सोची। देर रात करीब तीन बजे वह शव को घसीटते हुए कूड़ेदान तक ले आया। एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन

धारा चौकी प्रभारी की ओर से दर्ज हुआ मुकदमा

एसएचओ डालनवाला राजेश साह ने बताया, महिला की पहचान नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि वह अक्सर न्यू कैंट रोड पर घूमती रहती थी। पहचान के लिए उसके शव को 72 घंटे तक मोर्चरी में रखवाया गया है। इस मामले में धारा चौकी प्रभारी आशीष रावत की ओर से डालनवाला थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। महिला की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed