फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Crime News Muslim Youth Misdeeds Minor Girl Make Video and Beaten Her

देहरादून: घरवालों को मारने का डर दिखाकर किशोरी को भाई की दुकान पर ले गया जावेद, दुष्कर्म कर बनाई वीडियो

Tue, 26 Sep 2023 11:48 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 26 Sep 2023 11:48 AM IST
सार

कुछ दिन पहले जावेद नाम के युवक से किशोरी की दोस्ती हुई। जावेद ने किशोरी को फोन किया और डराया कि वह उसके परिवार को जान से मार देगा। किशोरी इस बात से डर गई और उसके बुलाने पर जावेद के घर के बाहर चली गई।

विज्ञापन
Dehradun Crime News Muslim Youth Misdeeds Minor Girl Make Video and Beaten Her
किशोरी से दुष्कर्म - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

एक युवक ने किशोरी को भय दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने वीडियो भी बना ली। इसे दिखाकर फिर से दुष्कर्म का दबाव डालने लगा। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट भी की। इन आरोपों के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


रुड़की: हाईवे पर आमने-सामने से भिड़ी दो कारें, दोनों चालकों में जमकर हुई मारपीटर, एक दूसरे की कार लेकर फरार
विज्ञापन


पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने बताया कि उनकी बेटी 17 वर्ष की है। उसकी कुछ दिन पहले जावेद नाम के युवक से दोस्ती हुई। जावेद ने किशोरी को गत 19 सितंबर को फोन किया। महिला के अनुसार जावेद ने उनकी बेटी को डराया कि वह उसके परिवार को जान से मार देगा। किशोरी इस बात से डर गई और उसके बुलाने पर जावेद के घर के बाहर चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाई की दुकान में लेजाकर किया दुष्कर्म

जावेद किशोरी को बाइक पर बैठाकर अपने भाई की दुकान पर ले गया। जावेद ने वहां उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो बना ली। आरोप है कि वह फिर से उसे धमकी देने लगा और गत 22 सितंबर को उसका रास्ता रोक लिया।

उसे जबरन अपने साथ ले जाने की कोशिश की। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उसे देख लिया तो जावेद की पिटाई कर दी। एसओ प्रेमनगर पीडी भट्ट ने बताया कि किशोरी की मां की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed