फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Crime News: Intelligence personnel accused of rape

Dehradun: इंटेलिजेंस के सिपाही पर दुष्कर्म का आरोप, खुद को तलाकशुदा बताकर युवती को दिया था शादी का झांसा

Thu, 15 Dec 2022 12:44 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 15 Dec 2022 12:44 AM IST
सार

प्रभारी इंस्पेक्टर कैंट विनय कुमार के अनुसार कैंट थाना क्षेत्र की एक युवती ने शिकायत की है। शिकायत के अनुसार उसके पड़ोस में उत्तराखंड पुलिस का सिपाही गुरमीत सिंह रहता था। आरोप है कि उसने खुद को तलाकशुदा बताया। पीड़िता को झांसा दिया कि वह उससे शादी करेगा।

विज्ञापन
Dehradun Crime News: Intelligence personnel accused of rape
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देहरादून में इंटेलिजेंस के एक सिपाही पर युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर कैंट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि सिपाही ने खुद को तलाकशुदा बताया और शादी का झांसा दिया। इसके बाद कई बार दुष्कर्म किया गया। 

विज्ञापन


प्रभारी इंस्पेक्टर कैंट विनय कुमार के अनुसार कैंट थाना क्षेत्र की एक युवती ने शिकायत की है। शिकायत के अनुसार उसके पड़ोस में उत्तराखंड पुलिस का सिपाही गुरमीत सिंह रहता था। आरोप है कि उसने खुद को तलाकशुदा बताया। पीड़िता को झांसा दिया कि वह उससे शादी करेगा।
विज्ञापन


आरोप है कि उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा। उस वक्त वह यहां इंटेलिजेंस की स्पेशल ब्रांच में तैनात था। उस पर सवाल उठने लगे तो पौड़ी ट्रांसफर कर दिया गया। युवती का आरोप है कि पौड़ी जाने के बाद आरोपी ने वीडियो कॉल पर कई बार अश्लीलता की। आरोप है कि उसका पौड़ी में भी किसी से अवैध सबंध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरोगा की पत्नी ने लगाया पति पर लगाया जान से मारने का आरोप
उत्तराखंड पुलिस के एक दरोगा की पत्नी ने पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। महिला बुधवार को एसएसपी कार्यालय में पहुंची थी। महिला ने बताया कि उनका पति रोज उनके साथ मारपीट करता है। महिला के अनुसार दरोगा किसी और महिला के संपर्क में भी है। उसने दो दिन पहले जान से मारने का भी प्रयास किया था। बता दें कि दरोगा कई थानों में थानाध्यक्ष भी रह चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed