फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Crime News dispute over drug abuse brother brutally killed his sister Throw dead body

नशे में हैवान बना भाई: बहन के हाथ-पांव बांधकर मौत के घाट उतारा, बोरे में भरकर फेंका शव, किरायेदार गिरफ्तार

Tue, 23 Sep 2025 09:28 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 23 Sep 2025 09:28 PM IST
सार

Dehradun Crime News: सोमवार को बसंत विहार थाना क्षेत्र में चाय बागान के जंगलों में युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। जिसके बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में थी।

विज्ञापन
Dehradun Crime News dispute over drug abuse brother brutally killed his sister Throw dead body
बहन की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

विस्तार

देहरादून के बसंत विहार में 20 साल की युवती विशाखा की हत्या करके चाय बागान में शव फेंकने के मामले में पुलिस ने किरायेदार लोकेंद्र उर्फ राजा (26) को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। राजा से पूछताछ के बाद पुलिस ने खुलासा किया कि विशाखा की हत्या उसके बड़े भाई विशाल ने की। नशे की हालत में विशाल ने विशाखा के हाथ पैर बांधकर बुरी तरह पीटा और मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन


विशाखा उसकी नशे की लत का विरोध करती थी। इस वजह से उनके बीच विवाद रहता था। वारदात वाली रात विशाल उसे घर से निकलने से रोक रहा था। इसलिए नशे की हालत में उसे बांध दिया और मारा-पीटा। बाद में उसे मरा जानकर किरायेदार राजा के कमरे में पहुंचा। उसे साथ मिलाकर विशाखा के शव को बोरे में भरा और मोटरसाइकिल से चाय बागान ले जाकर झाड़ियों में फेंक दिया। उसके बाद अस्पताल में भर्ती मां को कॉल कर कहा कि विशाखा अब नहीं आएगी। उसके बाद खुद फरार हो गया। राजा को लगा कि उसकी करतूत का किसी को पता नहीं चलेगा लेकिन पुलिस एक सुराग से उस तक पहुंच गई।
विज्ञापन


UKSSSC Paper Case: बहन साबिया के बाद अब सूत्रधार खालिद भी हरिद्वार से गिरफ्तार, मास्टरमाइंड की तलाश जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज ने सुलझाई गुत्थी

शव 22 सितंबर की सुबह बसंत विहार के पीतांबरपुर मजार के पास जंगल में एक सफेद कट्टे में मिला था। शिनाख्त स्मिथनगर, प्रेमनगर की रहने वाली 20 वर्षीय विशाखा के तौर पर हुई। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मृतका के परिजनों से पूछताछ की। यह बात सामने आई कि विशाखा और उसके बड़े भाई विशाल का विवाद रहता था। परिजनों ने भी विशाल पर हत्या का शक जताया। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने विशाखा के घर के पास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए जिसमें 21-22 सितंबर की रात को दो युवक एक मोटरसाइकिल पर सफेद बोरा ले जाते दिखे। जांच में साफ हो गया कि ये विशाल और राजा हैं। पुलिस ने तुरंत राजा को हिरासत में लिया तब तक विशाल फरार हो चुका था। बिजनौर के जलालपुर में रहने वाले राजा से पूछताछ में घटनाक्रम का खुलासा हो गया।

कमरा खाली करने से डरा, जेल जाने से नहीं

विशाल के घर किराये पर रहने वाला राजा हत्या जैसे संगीन अपराध में क्यों भागीदार बना? इस सवाल पर बसंत विहार थाने के एसएसआई दुर्गेश कोठियाल ने बताया कि राजा ने शुरुआती पूछताछ में बताया कि 21 सितंबर की रात विशाल ने विशाखा के साथ मारपीट की तो वह सुलफा (एक प्रकार का नशा) के नशे में था। यह बात खुद विशाल ने उसे बताई। वह नशे का आदी भी था। देर रात करीब एक बजे विशाल उसके कमरे में बदहवास हालत में आया था। उससे कुछ काम होने की बात कहकर अपने कमरे में ले गया। वहां विशाखा फर्श पर मृत अवस्था में पड़ी थी। उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे।

विशाल ने राजा को बताया कि उसने मारपीट कर उसकी हत्या कर दी है। अब शव को ठिकाने लगाना है। राजा ने विशाल को कोसा कि यह उसने क्या किया तो विशाल ने उसे दोस्ती का वास्ता दिया और धमकाया कि अगर साथ नहीं देगा तो सुबह कमरा खाली करवा देगा। इसके बाद दोनों ने मिलकर शव को एक सफेद बोरे में डाला और विशाल की मोटरसाइकिल से चाय बागान के जंगल में फेंक दिया। एसएसआई ने कहा कि यह आरोपी का शुरुआती बयान है। इस पर आगे की जांच जारी है। हो सकता है कि कुछ और वजह भी सामने आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed