फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKSSSC Paper Case After sister Sabia Khalid is also caught by police, detained from Haridwar

UKSSSC Paper Case: बहन साबिया के बाद अब सूत्रधार खालिद भी हरिद्वार से गिरफ्तार, मास्टरमाइंड की तलाश जारी

Tue, 23 Sep 2025 06:27 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून/हरिद्वर
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून/हरिद्वर Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 23 Sep 2025 06:27 PM IST
सार

Uttarakhand News: यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय परीक्षा का पेपर बाहर आने से कई सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में लगी है। 

विज्ञापन
UKSSSC Paper Case After sister Sabia Khalid is also caught by police, detained from Haridwar
यूकेएसएसएसी परीक्षा का मास्टरमाइंड खालिद हिरासत में - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का प्रश्न पत्र परीक्षा केंद्र से बाहर पहुंचाने के मामले में सूत्रधार खालिद मंगलवार को पुलिस की गिरफ्त में आ गया। पिछले दो दिन से उसकी तलाश थी। उसे हरिद्वार से हिरासत में लेकर रात देहरादून लाया गया। एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि प्रारंभिक पूछताछ से साफ हो चुका है कि यह मामला पेपर लीक का नहीं है, बल्कि खालिद की परीक्षा पास कराने के लिए के लिए कुछ लोगों के बीच रची गई साजिश थी, जिसमें खालिद के पीछे कोई अज्ञात मास्टरमाइंड रहा है, जिसने परीक्षा सेंटर से प्रश्न पत्र के 12 सवाल बाहर भेजने में बड़ी भूमिका निभाई। खालिद से पूछताछ के जरिये वह भी जल्द गिरफ्त में होगा।

विज्ञापन


UKSSSC: हाकम सिंह का कोई हाकिम नहीं...सवालों के घेरे में आए पुलिस के दावे, वायरल हुई कॉल रिकॉर्डिंग से खुलासा
विज्ञापन



एसएसपी ने कहा कि अब पुलिस के सामने सिर्फ दो जांच एंगल हैं, एक तो यह कि खालिद का पेपर कराने की साजिश में कौन-कौन शामिल रहा, जिसमें सभी कड़ियांं लगभग पुलिस को मिल चुकी हैं। दूसरा यह है कि आखिर किस तरह प्रश्न पत्र बाहर भेजकर जवाब मंगवाए गए, ताकि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग उस कमी को दूर करके भविष्य में सुरक्षा इंतजाम पुख्ता कर सके। एसएसपी ने कहा कि खालिद व साबिया से अभी तक की पूछताछ और पुलिस विवेचना में किसी गैंग या गिरोह की संलिप्तता नहीं मिली है। इसके पीछे खालिद, उसकी बहन साबिया व हीना के अलावा टिहरी की सहायक प्रोफेसर सुमन व अज्ञात की भूमिका सामने आई है। अज्ञात की तलाश बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बहन न्यायिक हिरासत में भेजी, भाई को ले सकते हैं रिमांड पर
मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी की विवेचना अधिकारी एसपी (देहात) जया बलोनी ने बताया कि आरोपी साबिया को पूरी जानकारी थी कि उसका भाई खालिद बहादुरपुर जट स्थित परीक्षा केंद्र पर परीक्षा दे रहा था। इसके बावजूद उसने नकल कराने के इरादे से प्रश्न पत्र के स्क्रीन शॉट सहायक प्रोफेसर सुमन को भेजे और उनसे उत्तर भी प्राप्त किए। साबिया को प्रश्न पत्र भेजने वाले की तलाश जारी है। खालिद को हरिद्वार से देहरादून लाकर पूछताछ की जा रही है, यदि आवश्यकता हुई तो बुधवार को उसे कस्टडी रिमांड पर लिया जा सकता है। इस बीच साफिया को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed