फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Crime Miscreants Abduct Youth Under Pretext of Searching for Mobile Phone Rob and Throw from Bridge

Dehradun: मोबाइल खोजने के बहाने युवक को अगवा कर ले गए बदमाश, लूटपाट कर पुल से नीचे फेंका

Fri, 08 May 2026 11:14 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 08 May 2026 11:14 PM IST
सार

युवक कैब का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान स्कूटी सवार दो युवक उसके पास पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनका मोबाइल फोन खो गया है और उसे ढूंढने में मदद करने की बात कहकर उसे अपनी बातों में उलझा लिया।

विज्ञापन
Dehradun Crime Miscreants Abduct Youth Under Pretext of Searching for Mobile Phone Rob and Throw  from Bridge
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

आईटी पार्क में नौकरी करने वाले युवक के साथ लूटपाट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोप है कि दो बदमाश युवक को मोबाइल खोजने में मदद के बहाने से स्कूटी पर बैठाकर जामुनवाल में सुनसान इलाके में ले गए, जहां उसके साथ मारपीट और लूटपाट करने के बाद उसे पुल से नीचे फेंक दिया। गंभीर हालत में युवक दून अस्पताल में भर्ती है। पुलिस का कहना कि घटना की सत्यता जांचने के लिए टीम गठित की गई है क्योंकि युवक सीसीटीवी में प्रेम पूर्वक स्कूटी सवार युवकों के साथ बैठकर जाता दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कांवली रोड लक्ष्मण चौक निवासी आकाश(23) आईटी पार्क में नौकरी करता है। बृहस्पतिवार देर रात करीब दो बजे उसकी शिफ्ट खत्म हुई थी। वह रायपुर थाना क्षेत्र स्थित सहस्रधारा क्रॉसिंग के पास कैब का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान स्कूटी सवार दो युवक उसके पास पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनका मोबाइल फोन खो गया है और उसे ढूंढने में मदद करने की बात कहकर आकाश को अपनी बातों में उलझा लिया।
विज्ञापन


Dehradun: आईपीएल में सट्टा लगवाने वाले गिरोह का भंडाफोड़; पांच गिरफ्तार, दुबई से संचालित एप से भी जुड़े तार

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि दोनों युवक आकाश को स्कूटी पर बैठाकर रायपुर क्षेत्र से प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जामुनवाला ले गए। वहां सुनसान जगह पर उसके साथ मारपीट की और उससे करीब 600 रुपये नकद, दो मोबाइल फोन और बैग लूट लिया। इसके बाद आरोपी उसे जामुनवाला स्थित पुल से नीचे फेंककर फरार हो गए। घटना में आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी कमर की हड्डी टूट गई है और वह दून अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है।
पीड़ित के पिता ने प्रेमनगर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। घटना की जांच के लिए टीम बनाई गई है। पीड़ित युवक के भी बयान लिए जाएंगे और जो भी तथ्य निकलकर सामने आयेंगे उनके आधार पर मामले में कार्रवाई होगी।
- प्रमोद कुमार, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed