फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Crime Jeweller duped gold of 26 lakh by giving fake silver four accused arrested

Dehradun: तीन कुंतल से ज्यादा नकली चांदी देकर सराफ से ठगा 26 लाख का सोना, चार आरोपी गिरफ्तार

Tue, 13 Aug 2024 10:25 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 13 Aug 2024 10:25 PM IST
सार

आरोपी ने सराफ को फोन कर बताया कि उसके पास 330.432 किलो पुरानी चांदी है, जिसे वह बेचना चाहता है। व्यक्ति की बातों पर विश्वास करके पीड़ित ने उसे दुकान पर बुलाया।  

विज्ञापन
Dehradun Crime Jeweller duped gold of 26 lakh by giving fake silver four accused arrested
- फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सराफ को नकली चांदी देकर 26 लाख रुपये का सोना ले जाने वाले गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से 369 ग्राम सोना और दो किलोग्राम चांदी बरामद हुई है। न्यायालय के आदेश पर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि तीन अगस्त को विशू लुथरा निवासी एकता विहार सहस्त्रधारा रोड ने मामले में शिकायत की थी। लुथरा की धामावाला बाजार में निरंकारी ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। 17 जून की दोपहर उन्हें एक व्यक्ति ने फोन कर बताया कि उनके पास 330.432 किलो पुरानी चांदी है, जिसे वह बेचना चाहता है। व्यक्ति की बातों पर विश्वास करके उसे दुकान पर बुलाया। उसने पुरानी चांदी दिखाई जोकि देखने में सही लग रही थी।
विज्ञापन


बताया कि 17 जून को चांदी के रेट के अनुसार जितनी चांदी उन्होंने लेने को तय की उसकी कीमत 26 लाख 70 हजार रुपये थी, जिसे खरीदने के लिए वह तैयार हो गए। आरोपी ने अपनी आईडी भी दी थी, जोकि रात के समय कहीं गुम हो गई। ज्वेलर्स ने शातिर से कहा कि उनके पास अभी रुपये नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Roorkee:  शटरिंग खोलते समय गड्ढे में गिरे दो मजदूर, गैस के कारण दम घुटने से दोनों की मौत

ऐसे में आरोपी को इतनी ही कीमत का 24 कैरेट का 369.50 ग्राम सोना सिक्योरिटी के तौर पर दे दिया। लुथरा ने 21 जून को चांदी को जांच के लिए दिल्ली भेजा तो वह नकली निकली। जब आरोपी के मोबाइल पर संपर्क किया तो नंबर बंद आ रहा था। मुकदमा दर्ज कर जांच की गई तो लोकेशन आगरा में मिली।

शहर कोतवाल चंद्रभान सिंह के नेतृत्व में टीम आगरा पहुंची। वहां दबिश देकर आरोपी विजय कुमार उम्र 31 वर्ष निवासी मैयथन आगरा, राहुल वर्मा उम्र 31 वर्ष निवासी आवास विकास कॉलोनी बोदला सिकंदरा थाना जगदीशपुरा आगरा, आकाश अग्रवाल उर्फ राजा उम्र 32 वर्ष निवासी कालिंदी विहार सोकुटा रोड थाना ट्रांस यमुना आगरा और छत्रपाल उम्र 32 वर्ष निवासी भदरौली थाना पिनाट आगरा यूपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से नकली चांदी के बदले लिया गया सोना बरामद हुआ। आरोपियों को मंगलवार को दून लाकर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से चारों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed