{"_id":"67a49bd25417f3795308c69a","slug":"dehradun-crime-encounter-between-cow-smugglers-and-police-one-miscreants-injured-by-bullet-another-arrested-2025-02-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Dehradun Encounter: गौ-तस्करों और पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने से एक बदमाश घायल, दूसरा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun Encounter: गौ-तस्करों और पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने से एक बदमाश घायल, दूसरा गिरफ्तार
Thu, 06 Feb 2025 05:05 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 06 Feb 2025 05:05 PM IST
सार
Dehradun Crime News: पुलिस चेकिंग के दौरान धर्मावाला चेक पोस्ट में रोके जाने पर दोनों अभियुक्त मौके से फरार हो गए थे। पीछा करने पर घिरता देख एक आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया।
विज्ञापन
घायल आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देहरादून के सहसपुर में गुरुवार को पुलिस और गौ तस्करों की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। वहीं, उसके साथी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घायल बदमाश को पुलिस ने उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सुबह पुलिस चेकिंग के दौरान धर्मावाला चेक पोस्ट में रोके जाने पर दोनों अभियुक्त मौके से फरार हो गए थे। पीछा करने पर घिरता देख एक आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। आत्मरक्षा में पुलिस ने जबाबी फायर किया। इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। एसपी विकासनगर ने द्वारा अस्पताल जाकर अधिकारियों से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
National Games 2025: पदकों की फिक्सिंग में कितनी हकीकत, कितना फसाना...आईओए को विस्तृत जांच के लिए लिखा पत्र
विज्ञापन
पुलिस टीम के अनुसार, दोनों आरोपी मुज्जमिल पुत्र अशलम निवासी खुशालपुर थाना सहसपुर देहरादून (घायल) और उजैफ उर्फ जैद पुत्र रहीश निवासी रायपुर, थाना मिर्जापुर, यूपी एक दिन पहले गौकशी की घटना में शामिल थे। पूछताछ में दोनों के नाम सामने आएथे। इसके बाद पुलिस ने दोनों की धरपकड़ शुरू की।