फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Crime: Accused of defrauding 1.32 crore under guise of investment arrested in Rajasthan

Dehradun: निवेश के नाम पर की 1.32 करोड़ की ठगी, एसटीएफ ने आरोपी को राजस्थान से किया गिरफ्तार

Fri, 08 May 2026 11:43 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 08 May 2026 11:43 PM IST
सार

पीड़ित को एक फर्जी लिंक के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कराया गया और अलग-अलग बैंक खातों व यूपीआई के जरिए करीब 1.32 करोड़ रुपये निवेश करा लिए गए। कुछ समय बाद जब पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ

विज्ञापन
Dehradun Crime: Accused of defrauding 1.32 crore under guise of investment arrested in Rajasthan
ठगी का आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड एसटीएफ की साइबर क्राइम टीम ने करोड़ों रुपये की साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के एक और सदस्य रिंकू को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। आरोपी निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर लोगों को फर्जी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म में पैसा लगवाते थे। मामले में अब तक कुल पांच शातिर साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है।

विज्ञापन


एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि श्रीनगर, पौड़ी गढ़वाल निवासी एक व्यक्ति ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून में शिकायत दर्ज कराई थी कि अक्तूबर से दिसंबर 2025 के बीच उसे 71 वेल्थ इनहैंसमेंट नाम के व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा गया। ग्रुप में कथित तौर पर रजत वर्मा और मीना भट्ट नाम के लोगों ने प्रतिदिन पांच प्रतिशत से अधिक मुनाफा कमाने का झांसा दिया। इसके बाद पीड़ित को एक फर्जी लिंक के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कराया गया और अलग-अलग बैंक खातों व यूपीआई के जरिए करीब 1.32 करोड़ रुपये निवेश करा लिए गए।
विज्ञापन


कुछ समय बाद जब पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामले में साइबर क्राइम थाना देहरादून में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच के दौरान एसटीएफ ने बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और व्हाट्सएप डेटा का विश्लेषण किया। विवेचना में पता चला कि गिरोह के तीन सदस्य महाराष्ट्र निवासी हैं, जो किसी अन्य मामले में पटियाला जेल में बंद थे। उन्हें वारंट पर देहरादून लाकर जेल भेजा गया। वहीं एक अन्य आरोपी अरवाज सैफी को पहले ही गाजियाबाद से गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Dehradun: आईपीएल में सट्टा लगवाने वाले गिरोह का भंडाफोड़; पांच गिरफ्तार, दुबई से संचालित एप से भी जुड़े तार

Trending Videos

अब एसटीएफ ने राजस्थान के झुंझुनूं जिले से रिंकू(22) को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद हुए हैं। जांच में सामने आया कि ठगी की रकम में से दो लाख रुपये रिंकू के बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए थे, जिन्हें उसने सेल्फ चेक के जरिये निकाल लिया था। पुलिस के अनुसार रिंकू के बैंक खाते से देश के कई राज्यों में साइबर ठगी की 16 शिकायतें जुड़ी मिली हैं।

एसटीएफ ने लोगों से बैंक खाते, एटीएम, ओटीपी और यूपीआई पिन किसी से साझा न करने तथा फर्जी निवेश योजनाओं से सावधान रहने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed