फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun college denied to give admission to kashmiri students

आतंकवादियों का समर्थन करने से खफा देहरादून के कॉलेज, नहीं मिलेगा कश्मीरियों को दाखिला

Tue, 19 Feb 2019 08:43 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 19 Feb 2019 08:43 AM IST
विज्ञापन
dehradun college denied to give admission to kashmiri students
protest - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

पुलवामा में फिदायीन हमले के बाद देहरादून में पढ़ने वाले कई कश्मीरी छात्रों द्वारा आतंकवादियों के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए। इसी के मद्देनजर देहरादून के दो कॉलेजों ने अगले सत्र से कश्मीरी छात्रों को अपने संस्थान में दाखिला न देने की बात कही है।

विज्ञापन


देहरादून स्थित बाबा फरीद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और एल्पाइन कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी ने फैसला किया है कि अगले सत्र से किसी कश्मीरी छत्रों को अपने संस्थान में दाखिला नहीं देंगे।
विज्ञापन


देहरादून स्थित बाबा फरीद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के प्रिसिपल असलम सद्दिकी ने कहा कि यदि शिक्षण संस्थान का कोई छात्र देश विरोधी गतिविधियों में शामिल पाया जाता है तो उसे तत्काल प्रभाव से संस्थान से बाहर कर दिया जाएगा और अगले सत्र से किसी भी कश्मीरी छात्र को दाखिला नहीं दिया जाएगा। एल्पाइन कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के डायरेक्टर एसके चौहान ने भी कहा कि कश्मीरी छात्रों को अगले सत्र से दाखिला नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

देहरादून पुलिस को दिलावर लोन की तलाश 

पुलवामा हमले के बाद सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले एक और कश्मीरी युवक की पुलिस जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि वह भी देहरादून में किसी शिक्षण संस्थान का छात्र रहा है। हालांकि, अभी तक उसके देहरादून कनेक्शन का कोई प्रमाण नहीं मिला है। 

सुभारती मेडिकल कॉलेज के छात्र कैशर राशिद, डीबीआईटी के छात्र सैय्यद मुसैल के अलावा सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक टिप्पणी दिलावर लोन की आईडी से की गई थी। उसके सोशल मीडिया अकाउंट की जांच खुफिया तंत्र कर रहा है। विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक दिलावर लोन नाम की आईडी से कश्मीर के पुलवामा से कमेंट किया गया है। पुलिस देहरादून के शिक्षण संस्थानों में जाकर दिलावर को लेकर जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार या तो आईडी फर्जी है या फिर किसी छात्र का दूसरा नाम ही दिलावर लोन है।

फिर शुरू हुआ कश्मीरी छात्रों का सत्यापन 

कश्मीरी छात्रों का सत्यापन फिर से शुरू किया गया है। गत सितंबर माह में भी पुलिस ने सत्यापन अभियान चलाया था। इसमें कश्मीरी छात्रों की संख्या लगभग 550 बताई जा रही है। इस बार सघन सत्यापन अभियान में उनके आपराधिक रिकॉर्ड के अलावा सोशल मीडिया के इतिहास को भी देखा जा रहा है। 

सोशल मीडिया पर पुलिस की नजर
पुलिस ने सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी शुरू कर दी है। आपत्तिजनक टिप्पणी और भड़काऊ बातें लिखने वाले के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। इसके साथ ही पुलिस की ओर से यह अपील भी की जा रही है कि सोशल मीडिया पर इस तरह की टिप्पणी करने से बचा जाए ताकि सांप्रदायिक सौहार्द कायम रखा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed