फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Clock tower no parking zone declared on Dhanteras and Diwali

Dehradun: धनतेरस-दिवाली पर घंटाघर नो पार्किंग जोन घोषित, छह स्थानों पर होगी प्रदूषण की मॉनिटरिंग

Tue, 18 Oct 2022 10:15 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 18 Oct 2022 10:15 PM IST
सार

एसपी यातायात अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि यातायात दबाव के कारण घंटाघर पर जाम की स्थिति बन जाती है। इसके लिए इस बार पहले से तैयारी की गई है। धनतेरस और दिवाली के दिन घंटाघर पर कोई भी वाहन पार्क नहीं होगा।

विज्ञापन
Dehradun: Clock tower no parking zone declared on Dhanteras and Diwali
देहरादून घंटाघर - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

धनतेरस और दिवाली पर यातायात प्रबंधन के लिए पुलिस ने अच्छी खासी तैयारी करने का दावा किया है। पुलिस ने इन दिनों के लिए घंटाघर क्षेत्र को नो पार्किंग और नो स्टोपेज क्षेत्र घोषित किया है।  सड़कों पर जाम न लगे इसके लिए अस्थायी लेन तैयार की जाएगी। इसके अलावा बाजार में आने वाले वाहनों के लिए 10 अस्थायी पार्किंग स्थलों को भी चिह्नित किया गया है।

विज्ञापन


Surya Grahan 2022: 27 साल बाद बन रहा ऐसा संयोग, इस समय रहेगा सूतक काल, इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव
विज्ञापन


एसपी यातायात अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि यातायात दबाव के कारण घंटाघर पर जाम की स्थिति बन जाती है। इसके लिए इस बार पहले से तैयारी की गई है। धनतेरस और दिवाली के दिन घंटाघर पर कोई भी वाहन पार्क नहीं होगा। इसके अलावा किसी वाहन को वहां पर रुकने भी नहीं दिया जाएगा। यातायात संचालक के लिए क्षेत्र में पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम को चालू किया गया है। ताकि लोगों को कार्रवाई के प्रति जागरूक भी किया जा सके। 10 पार्किंग स्थलों को भी चिह्नित किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी यातायात ने बताया कि घंटाघर और चकराता रोड से दर्शनलाल चौक तक आने के लिए एक स्पेशल लेन बनाई जाएगी। इसके लिए यहां पर चेतावनी टेप भी लगाए जाएंगे। बाजारों और अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में घुड़सवारों को तैनात किया जाएगा। इसके लिए नौ स्पेशल यातायात जोन तैयार किए जा रहे हैं। इसके अलावा वहां पर टोइंग और नो पार्किंग पर कार्रवाई की जाएगी।


ये रहेंगी अस्थायी पार्किंग 

कालू मल्ल धर्मशाला, राजा रोड, शिवाजी धर्मशाला, नियर सहारनपुर चौक, श्रीगुरुराम राय स्कूल, राजा रोड, गीता भवन, राजा रोड, बर्फ खाना, कांवली रोड, दर्शनी गेट, सिद्धार्थ होटल के पीछे, साधुराम स्कूल, राजा रोड, पवेलियन ग्राउंड, पोस्ट ऑफिस कार्यालय और रेंजर्स ग्राउंड।

दिवाली पर छह स्थानों पर होगी प्रदूषण की मॉनिटरिंग

दिवाली पर्व पर राजधानी में होने वाली आतिशबाजी के चलते खतरनाक स्तर पर पहुंचने वाले प्रदूषण स्तर के मानीटरिंग के लिए राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने छह स्थानों पर उपकरण हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. राजकुमार के मुताबिक, प्रदूषण की मानीटरिंग के लिए चार उपकरण पहले से ही लगाए गए थे, जबकि दो नए उपकरणों को घंटाघर, नेहरू कालोनी में लगाया गया है। दिवाली पर होने वाली आतिशबाजी से राजधानी व आसपास के इलाकों में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच जाता है।

पिछले साल आतिशबाजी के चलते एयर क्वालिटी इंडेक्स का आंकड़ा 340 पहुंच गया था, जबकि दिवाली से एक दिन पहले एयर क्वालिटी इंडेक्स का आंकड़ा 150 के आसपास था। पिछले साल प्रदूषण स्तर की निगरानी को लेकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के विशेषज्ञों के साथ ही निजी कंपनी के विशेषज्ञों की मदद ली गई थी। निजी कंपनी ने दून के अलावा पूरे राज्य में 11 जगहों पर प्रदूषण का स्तर के मानीटरिंग की थी, जिसकी रिपोर्ट केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को भी भेजी गई थी।


यहां लगाए गए उपकरण

आईएसबीटी, बीएसएनएल ऑफिस, घंटाघर, दून विश्वविद्यालय, रायपुर, नेहरू कॉलोनी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed