फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: CBI caught senior manager taking bribe of 50 thousand rupees

देहरादूनः सीबीआई ने 50 हजार रुपये की रिश्वत लेता सीनियर मैनेजर दबोचा

Sun, 22 Sep 2019 09:48 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 22 Sep 2019 09:48 AM IST
विज्ञापन
Dehradun: CBI caught senior manager taking bribe of 50 thousand rupees
प्रतीकात्मक

सीबीआई ने बैंक ऑफ बड़ौदा के सीनियर मैनेजर (रिकवरी) जुनैद खान को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बैंक परिसर के बजाए एस्ले हाल के पास बाजार में रिश्वत की रकम पकड़ी थी। सीबीआई की टीम देर रात तक आरोपी के आईएसबीटी स्थित आवास की तलाशी में जुटी थी।

विज्ञापन


सीबीआई के एसपी अखिल कौशिक के मुताबिक दून कं सल्टेंसी सर्विस के मालिक अमित वीर सिंह बैंक ऑफ बड़ौदा की इंदिरानगर शाखा में रिकवरी का काम देखते हैं। उनके करीब आठ लाख रुपये के बिल स्वीकृत होने थे। आरोप है कि बैंक के सीनियर मैनेजर जुनैद खान की तरफ से बिल के भुगतान के एवज में 50 प्रतिशत कमीशन की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन

 

फर्म मालिक पर कमीशन देने का दबाव बना रहा था मैनेजर

हाल में ही फर्म के खाते में सात लाख 98 हजार रुपये का भुगतान हुआ था। भुगतान के बाद सीनियर मैनेजर फर्म मालिक पर कमीशन देने का दबाव बना रहा था। इस पर पीड़ित पक्ष ने सीबीआई आफिस आकर शिकायत दर्ज करा दी। इसी आधार पर ट्रेप टीम गठित की गई।

सीबीआई के एसपी ने बताया कि सीनियर मैनेजर जुनैद खान ने शनिवार को तीन बजे फर्म मालिक अमित वीर सिंह को 50 हजार रुपये की रिश्वत देने एस्ले हाल के पास बाजार में बुलाया था। सीबीआई टीम ने 50 हजार की रकम हाथ में पकड़ते ही जुनैद को दबोच लिया। जुनैद खान उस समय अपनी बीवी को अस्पताल में दिखाने लाया था। जुनैद की गिरफ्तारी के बाद सीबीआई की दूसरी टीम उसके आवास पर पहुंच गई, जहां पर देर रात तक छानबीन जारी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed