फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Case of obscene acts with trainee players coach Narendra Shah got bail

Dehradun: प्रशिक्षु खिलाड़ियों से अश्लील हरकतें करने का मामला, ढाई घंटे बहस के बाद कोच को मिली जमानत

Fri, 07 Apr 2023 11:20 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 07 Apr 2023 11:20 PM IST
सार

अश्लील बातों का ऑडियो वायरल होने के बाद 25 मार्च को नरेंद्र शाह ने जहर खा लिया था। उसे दून अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तीन दिन बाद पीड़िताओं की तहरीर पर शाह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Dehradun: Case of obscene acts with trainee players coach Narendra Shah got bail
कोच नरेंद्र शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नाबालिग प्रशिक्षु क्रिकेटरों से अश्लील बातें करने के आरोपी कोच नरेंद्र शाह को रातभर पुलिस कस्टडी में रहने के बाद कोर्ट से जमानत मिल गई। ढाई घंटे बहस के बाद 10 हजार रुपये के निजी मुचलके और दो जमानतियों के आधार पर जमानत दी गई। वह पुलिस जांच में सहयोग करेगा।

विज्ञापन


अश्लील बातों का ऑडियो वायरल होने के बाद 25 मार्च को नरेंद्र शाह ने जहर खा लिया था। उसे दून अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तीन दिन बाद पीड़िताओं की तहरीर पर शाह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और उसके बयान दर्ज करने की कोशिश की। लेकिन, बार-बार कोई न कोई बहाना कर वह टालता रहा। मंगलवार को पेट में दिक्कत बताकर एम्स रेफर हो गया था। वहां उसकी जांच हुई और दो दिन इलाज चला। पुलिस लगातार निगरानी कर रही थी। इस बीच बृहस्पतिवार रात को जैसे ही शाह डिस्चार्ज हुआ, उसे अस्पताल परिसर से ही गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


शाह से नेहरू कॉलोनी थाने में पूछताछ की गई। रातभर उसे थाने की हवालात में रखा गया और शुक्रवार शाम चार बजे ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने उसकी न्यायिक हिरासत की मांग की। बचाव पक्ष ने विरोध किया और कहा कि जिन धाराओं में शाह पर मुकदमा दर्ज है, उनमें सजा सात साल से कम की है। गाइडलाइन के अनुसार, आरोपी को ज्यूडिशियल रिमांड में नहीं भेजा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट ने भी बचाव पक्ष की दलीलों का समर्थन किया और पुलिस से गिरफ्तार करने की वजह पूछी। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को बताया। लेकिन, कोर्ट ने शाह को 10 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दे दी। जमानती प्रस्तुत करने के बाद उसे पुलिस कस्टडी से रिहा कर दिया गया है।

अस्पताल का डिनर और थाने में किया ब्रेकफास्ट
नरेंद्र शाह को जब गिरफ्तार किया गया, तब तक वह एम्स में डिनर कर चुका था। रातभर उसे थाने की हवालात में रखा गया। यहां उसने पेट में दर्द बताया तो डॉक्टरों सलाह पर उसे दवा दी गई। सुबह फिर से डॉक्टरों से पूछकर दवा दी गई। इसके बाद ब्रेकफास्ट में थाने के मेस में बनी दाल दी गई। दोपहर का खाना शाह ने नहीं खाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed