{"_id":"63ed0ab8415945549c0da9b3","slug":"dehradun-case-against-150-including-state-president-of-nsui-alleging-violation-of-section-144-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: NSUI के प्रदेश अध्यक्ष समेत 150 के खिलाफ मुकदमा, धारा 144 के उल्लंघन का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: NSUI के प्रदेश अध्यक्ष समेत 150 के खिलाफ मुकदमा, धारा 144 के उल्लंघन का आरोप
Wed, 15 Feb 2023 10:11 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 15 Feb 2023 10:11 PM IST
सार
विकास नेगी और कुंदन नेगी के साथ 50 से 60 लोग रैली के रूप में आयकर तिराहा स्थित बैरियर पहुंचे थे। यहां मौजूद पुलिस ने सचिवालय व पुलिस मुख्यालय जाने से रोका।
विज्ञापन
मुकदमा दर्ज (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : istock
विस्तार
युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष समेत 150 अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने धारा 144 के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया है। डालनवाला कोतवाली के इंस्पेक्टर नंदकिशोर भट्ट ने बताया कि 13 फरवरी को एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी के नेतृत्व में बेरोजगार युवाओं पर लाठीचार्ज के विरोध और उनकी मांगों के समर्थन में एक रैली निकाली गई।
विज्ञापन
देहरादून: NSUI के चार पदाधिकारी छह साल के लिए निष्कासित, राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने भिड़ गए थे कार्यकर्ता
विज्ञापन
विकास नेगी और कुंदन नेगी के साथ 50 से 60 लोग रैली के रूप में आयकर तिराहा स्थित बैरियर पहुंचे थे। यहां मौजूद पुलिस ने सचिवालय व पुलिस मुख्यालय जाने से रोका। उन्होंने उग्र होकर नारेबाजी की और सचिवालय की ओर बढ़ने का प्रयास किया।
विज्ञापन
इस दौरान भीड़ एकत्र कर धारा 144 का उल्लंघन किया गया। इसी तरह मंगलवार को भी युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित भुल्लर के नेतृत्व में करीब 100 लोगों ने रैली निकाली और 144 का उल्लंघन किया। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है।