फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Four NSUI Leaders expelled for six years for clashed in front of national president

देहरादून: NSUI के चार पदाधिकारी छह साल के लिए निष्कासित, राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने भिड़ गए थे कार्यकर्ता

Tue, 14 Feb 2023 07:25 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 14 Feb 2023 07:25 PM IST
सार

कार्यक्रम के दौरान एनएसयूआई के दो गुटों में भिड़ंत हो गई थी। दोनों तरफ से एक-दूसरे पर जमकर लात-घूसे चले। काफी देर तक हंगामा होता रहा।

विज्ञापन
Dehradun: Four NSUI Leaders expelled for six years for clashed in front of national president
एनएसयूआई के गुट आपस में भिड़े - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

देहरादून में एनएसयूआई के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की आपसी भिड़ंत का राष्ट्रीय नेतृत्व ने संज्ञान लिया है। उत्तराखंड एनएसयूआई के अध्यक्ष विकास नेगी ने राष्ट्रीय नेतृत्व की संस्तुति पर चार पदाधिकारियों को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

विज्ञापन


मीडिया को जारी पत्र में उत्तराखंड एनएसयूआई के अध्यक्ष विकास नेगी ने बताया कि भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच की मांग और बेरोजगार युवाओं पर लाठीचार्ज के विरोध में एनएसयूआई की ओर से 13 फरवरी को सचिवालय घेराव किया गया था।
विज्ञापन


Dehradun: बेरोजगारों के आंदोलन में उपद्रव के आरोपी बॉबी पंवार समेत सात युवाओं की जमानत पर सुनवाई फिर टली
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन भी मौजूद थे। इस दौरान एनएसयूआई देहरादून के जिलाध्यक्ष सौरव ममंगाई, संदीप नेगी, जिलाध्यक्ष चमोली आदित्य बिष्ट और अंकित बिष्ट ने अपने साथियों के साथ कांग्रेस भवन पहुंचकर कार्यक्रम में बाधा उत्पन्न की और पार्टी विरोधी नारे लगाए। राष्ट्रीय नेतृत्व ने इसका संज्ञान लेते हुए इसे अनुशासनहीनता माना है। इसलिए सभी पदाधिकारियों को छह साल के लिए निष्कासित किए जाने का निर्णय लिया गया है।

बता दें कि कार्यक्रम के दौरान एनएसयूआई के दो गुटों में भिड़ंत हो गई थी। दोनों तरफ से एक-दूसरे पर जमकर लात-घूसे चले। काफी देर तक हंगामा होता रहा। बाद में सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बीच-बचाव पर मामला शांत कराया था। इस बीच कांग्रेस भवन में प्रदेशस्तर के बड़े नेता भी मौजूद थे। इस घटना से पार्टी की किरकिरी भी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed