फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun Cantonment Council election with out Building map no voting

देहरादूनः ऐसा नहीं किया तो छावनी परिषद के चुनाव में मतदान नहीं कर पाएंगे आप

Thu, 18 Jul 2019 10:42 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal करन दयाल, अमर उजाला, देहरादून
करन दयाल, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 18 Jul 2019 10:42 AM IST
विज्ञापन
dehradun Cantonment Council election with out  Building map no voting
प्रतीकात्मक - फोटो : PTI

देहरादून के गढ़ी कैंट में होने वाले छावनी परिषद के चुनाव में मतदान के लिए भवन का नक्शा पास होना अनिवार्य है। जनवरी 2020 में छावनी परिषद के सभासदों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इसके मद्देनजर छावनी क्षेत्र में चुनाव के लिए मतदाता सूची तैयार की जा रही है। इस मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए इस गार एक बड़ी शर्त जोड़ दी गई है। जिसके तहत कैंट क्षेत्र में जुडे़ नए इलाकों में जिस आवास का नक्शा पास नहीं होगा उसमें रहने वाले लोग मतदान नहीं कर पाएंगे। 

विज्ञापन


मताधिकार से वंचित होगा गांव केहरी 
साल 2016 में कैंट में जुडे़ प्रेमनगर के केहरी गांव में एक भी व्यक्ति के पास भवन नक्शा नहीं है। ऐसे में नई शर्त के अनुसार गांव का कोई भी व्यक्ति छावनी परिषद के चुनाव में अपने मत का प्रयोग नहीं कर सकता। 
विज्ञापन


60 परिवार नहीं कर पाएंगे अपने मत का प्रयोग
मतदान के लिए आवासीय भवन का नक्शा पास होने की अनिवार्यता के बाद प्रेमनगर क्षेत्र के 60 परिवार अपने मत का प्रयोग नहीं कर पाएंगे। जिला कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता गीता बिष्ट ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देकर कैंट प्रशासन लोगों को अपने अधिकार से वंचित रखने का काम कर रहा है। इन शर्त के अनुसार प्रेमनगर के जनरल विंग, शिवपूरी, न्यू कालोनी, स्मिथनगर, विंग नंबर 7 आदि क्षेत्रों के लोग अपने मत का प्रयोग नहीं कर पाएंगे। इस संबंध में कैंट प्रशासन की ओर से कोई ऐसा निर्णय लिया जाए। जिससे क्षेत्र का प्रत्येक व्यक्ति अपने मत का इस्तेमाल कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 जुलाई है अंतिम तिथि
इन दिनों गढ़ी कैंट में मतदाता सूची तैयार करने का काम किया जा रहा है। मतदाता सूची में नाम जोड़ने की अंतिम तिथि 20 जुलाई है। वर्तमान में कैंट क्षेत्र की आबादी लगभग 85 हजार है। जिसमें आठ वार्ड शामिल हैं।


सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि आवासीय भवन का नक्शा पास न होने पर उसमें रहने वाला व्यक्ति अपने मत का इस्तेमाल नहीं कर सकता। हालांकि अन्य चुनाव में लोग अपने मत का प्रयोग कर सकते हैं।
- जाकिर हुसैन, सीईओ, गढ़ी कैंट देहरादून 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed