फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Bar association election 2019 result declared

दून बार एसोसिएशन : देर रात तक मतगणना के बाद घोषित किया गया चुनाव परिणाम, छठी बार अध्यक्ष बने मनमोहन

Tue, 26 Feb 2019 08:27 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 26 Feb 2019 08:27 AM IST
विज्ञापन
Dehradun Bar association election 2019 result declared
bar association election

दून बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के लिए सोमवार को हुए मतदान के बाद देर रात चुनाव परिणाम घोषित कर दिया गया। अध्यक्ष पद पर मनमोहन कंडवाल छठी बार चुने गए। जबकि, अनिल कुमार शर्मा लगातार दूसरी बार सचिव पद पर निर्वाचित घोषित हुए। अध्यक्ष पद पर मनमोहन कंडवाल ने राजीव शर्मा को 648 वोटों के अंतर से शिकस्त दी। परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी की और ढोल-नगाड़ों की थाप पर जश्न मनाया।

विज्ञापन


चुनाव अधिकारियों एलबी गुरुंग, दीपक अहलूवालिया, चितरंजन त्रिवेदी, एसएस मेहरा, भूपेंद्र सिंह, बार कौंसिल द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता डीके शर्मा और रुड़की निवासी अधिवक्ता सुखपाल सिंह की देख-रेख में सोमवार सुबह साढे़ नौ बजे मतदान शुरू हुआ। मतदान को लेकर अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही मतदाताओं की कतार लगने का सिलसिला शुरू हो गया था। बार भवन के बाहर खड़े प्रत्याशियों ने मताधिकार का प्रयोग करने आए मतदाताओं को रिझाने का अंतिम प्रयास किया। 

विज्ञापन

जानिए किन्हें मिले कितने वोट

पुलिस अधीक्षक नगर 
श्वेता चौबे ने मतदान स्थल पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। शांति व्यवस्था के मद्देनजर यहां कई थाना प्रभारी, पुलिस और पीएसी तैनात की गई है। मतदान के लिए शाम चार बजे तक का समय निर्धारित था, लेकिन मतदाताओं की कतार होने के कारण साढ़े चार बजे जाकर मतदान संपन्न हो सका। 2947 मतदाताओं में से 2108 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान संपन्न होने के बाद मतपत्रों को टेबिल पर मिलाकर पदों के हिसाब से गड्डी बनाने का काम शुरू हुआ। शाम साढ़े छह बजे के करीब मतगणना शुरू हो सकी। 

चुनावी नतीजे 
जानने को अधिवक्ताओं को रात तक बार भवन के बाहर जमावड़ा लगा रहा। उपाध्यक्ष पद पर काली प्रसाद भट्ट, संयुक्त सचिव पद पर अमित डंगवाल, ऑडिटर पद पर अल्पना जदली, लाइब्रेरियन पद पर ललित भंडारी विजयी घोषित हुए। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों के पदों पर सुमन लता सरिन, अमित कुमार, प्रमिला रावत, अरुण खन्ना, प्रियंका रानी विजयी हुए। नतीजे घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ जश्न मनाया।

अध्यक्ष
 
मनमोहन कंडवाल-1285
 
राजीव शर्मा बंटू-637

रजिया बेग-168

निरस्त 18


सचिव

अनिल कुमार शर्मा-895

प्रकाश टी पाल-501

अनिल पंडित-391

अजय बिष्ट-233

भानुप्रताप सिसौदिया-73

निरस्त-15


उपाध्यक्ष

काली प्रसाद भट्ट-610

आलोक घिल्डियाल-507

मोहम्मद आसिफ खान-97

पारितोष बड़ोनी-238

शैलेन्द्र कुमार-118

विनोद कुमार-143

शंभू प्रसाद ममगाई-369


संयुक्त सचिव

अमित डंगवाल-673

अमित वर्मा-317

उत्तम सिंह-241

कपिल अरोड़ा-230

प्रीतम सिंह असवाल-218

जितेन्द्र सिंह भंडारी-167

राजेन्द्र कुमार-94

सीताराम नौटियाल-39

निरस्त-27


ऑडिटर

अल्पना जदली-853

सीमा चड्ढा-777

नितिन सचदेवा-252

जगदीश सेमवाल-198

निरस्त-28

विज्ञापन

लाइब्रेरियन

ललित भंडारी-1065

आरएस भारती-855

कृष्ण कुमार-178



कार्यकारिणी सदस्य (10 पल्स)
 
सुमन लता सरिन-804

पंकज भंडारी- 570

प्रमोद कुमार भट्ट-472

यादूवीर सिंह नेगी-226

निरस्त-36


कार्यकारिणी सदस्य (7 पल्स)

अमित कुमार-904

रामसूरत ठाकुर-760

ए-राजवंशी-405

निरस्त-39



कार्यकारिणी सदस्य (5 पल्स)

प्रमिला रावत-764

दीपक कुमार त्यागी-520

अनिल कुमार-450

अनुज शर्मा-317

निरस्त-57



कार्यकारिणी सदस्य (3 पल्स)

अरुण खन्ना-1042

जय प्रकाश सिंह-585

संदीप कुमार-439

निरस्त-42



कार्यकारिणी सदस्य महिला (3 पल्स)

प्रियंका रानी-1231

अनुपमा ठाकुर-837

निरस्त-40

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed